Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजर के अनुभव के हिसाब से जवाब देगा एआई:अब फेसबुक पर भी AI सर्च; 8 सवालों से जानें कैसे काम करेगा

    22 hours ago

    2

    0

    अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं, किसी शहर में घूमने की जगह तलाश रहे हैं या अपनी कार के लिए बेहतर एक्सेसरी ढूंढ रहे हैं, तो अब इसके लिए गूगल पर दर्जनों वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेटा ने फेसबुक में नया एआई मोड शुरू किया है। इसमें आप सामान्य भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और मेटा एआई, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर लोगों द्वारा साझा किए गए अनुभवों के आधार पर आपको विस्तृत जवाब देगा... यानी फेसबुक अब सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एआई सर्च इंजन बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। सवाल-जवाब से जानें कैसे बदलेगा अनुभव? क्या है फेसबुक एआई? पहले सर्च बार में कोई शब्द लिखने पर सिर्फ पोस्ट, पेज या ग्रुप दिखते थे। अब अगर आप पूरा सवाल लिखेंगे, जैसे 50 हजार में सबसे अच्छा फोन कौन-सा है? तो मेटा का एआई यूजर्स को इन सवालों का सीधा जवाब देगा। कैसे करेगा काम? - सबसे पहले फेसबुक एप खोलें। - सर्च बार में में सवाल लिखें। - एआई मोड अपने-आप सक्रिय हो जाएगा। फिर मेटा एआई जवाब देगा। - जवाब पसंद न आए तो बातचीत में दूसरा सवाल पूछ सकते हैं, बिल्कुल चैटजीपीटी की तरह। जानकारी कहां से आएगी? गूगल जहां पूरी इंटरनेट दुनिया में खोज करता है, वहीं फेसबुक एआई मोड मुख्य रूप से इन स्रोतों से जानकारी जुटाता है। - फेसबुक की सार्वजनिक पोस्ट - फेसबुक ग्रुप्स - रील्स - इंस्टाग्राम की सार्वजनिक सामग्री। सबसे बड़ी चुनौती क्या? फेसबुक पर मौजूद हर पोस्ट सही नहीं होती। सोशल मीडिया पर पुरानी जानकारी, अफवाहें, स्पैम, प्रायोजित पोस्ट और व्यक्तिगत राय भी बड़ी मात्रा में मौजूद रहती हैं। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर एआई किसी क्रिएटर की पोस्ट का सार बताकर जवाब दे देगा, तो क्या लोग मूल पोस्ट तक जाएंगे? मेटा ने साफ नहीं किया है कि स्रोत का जिक्र होगा या नहीं। किन कामों में उपयोगी? 1. यात्रा - अगर पूछेंगे कि जयपुर में दो दिन में क्या देखें? तो AI उन लोगों के अनुभव भी जोड़ सकता है जो वहां घूम चुके हैं। 2. खरीदारी - शॉपिंग के बारे में पूछेंगे, तो एआई फेसबुक ग्रुप्स में लोगों के अनुभवों का सार बताएगा। कहां इस्तेमाल न करें? मेटा एआई के जवाब लोगों की पोस्ट पर आधारित हो सकते हैं। इसलिए इन मामलों में भरोसा नहीं करना चाहिए। - बीमारी और इलाज - दवाइयों की सलाह - कानूनी सलाह - निवेश संबंधी निर्णय - ब्रेकिंग न्यूज - सरकारी नियम पर सतर्क रहे। गूगल और चैटजीपीटी से कितना अलग? गूगल/चैटजीपीटी - वेबसाइट, रिसर्च पेपर, वीडियो समेत पूरे इंटरनेट से जानकारी खोजते हैं। फेसबुक एआई मोड - मेटा प्लेटफॉर्म (वॉट्सएप-इंस्टाग्राम) के कंटेंट पर अधिक निर्भर रहता है। इसमें विज्ञापन दिखेंगे? एआई सर्च के जवाबों में अलग से विज्ञापन नहीं हैं। लेकिन भविष्य में स्पॉन्सर्ड पोस्ट और रील्स को भी एआई सर्च का हिस्सा बना सकता है। भारत में जल्द आएगा - मेटा ने एआई मोड का रोलआउट शुरू कर दिया है। अभी यह सभी देशों में उपलब्ध नहीं है, लेकिन भारत मेटा का सबसे बड़ा बाजा है। ऐसे में यह फीचर भारतीय बाजार में जल्द उपलब्ध होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI मैट्रेस; नींद ट्रैक करके हर रात देगा स्लीप स्कोर:अमेरिका में 8 स्लीप पॉड प्रसिद्ध, मस्क-जुकरबर्ग भी इसे इस्तेमाल कर रहे
    Next Article
    iPhone 16 Plus को खरीदने का आया बेस्ट मौका, इधर-उधर नहीं सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment