Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा- इंस्टाग्राम रील से बची महिला की जान:2 और श्रद्धालु भी बचाए; ढोलक बजाते डूबे युवक के आखिरी शब्द- मां कॉल मत करना

    16 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में हुए नाव हादसे के बीच लुधियाना की रजिंदर कौर के लिए इंस्टाग्राम की एक रील जीवनदान बन गई। नाव पलटने के बाद पानी में गिरी रजिंदर ने रील में देखे टिप्स याद रखे और उसी के मुताबिक खुद को संभाला। उन्होंने बताया कि पानी में गिरने के बाद मैंने मुंह नहीं खोला। सांस रोके रखी। दोनों हाथ सीधे किए और पैर चलाए। बाद में नाव वालों ने मुझे बाहर निकाला। रजिंदर कौर ने बताया कि मैंने नाव वालों को एक अन्य युवक के बारे में भी बताया, जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में घायल जगराओं की रेखा जैन की हालत गंभीर बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ पहुंचने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले यश भल्ला की मां से आखिरी बार की गई बातचीत सामने आई है। मां ने कहा कि बस में बैठते ही बेटे ने फोन कर कहा- अब मुझे कॉल मत करना… मैं ढोलक बजा रहा हूं, डिस्टर्ब हो जाऊंगा। लेकिन किसे पता था कि यह आखिरी बात होगी। हादसा 10 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत गई। एक अभी भी लापता है। अब पढ़िए रजिंदर कौर की जुबानी पूरी कहानी… हादसे में घायल रेखा चंडीगढ़ PGI रेफर हादसे में घायल रेखा जैन को सोमवार को चंडीगढ़ PGI लाया गया। रेखा के बेटे श्वेत जैन ने वीडियो जारी कर कहा कि मां को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही यहां लाया गया। लेकिन मां को एक सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पहले से ही करीब 100 मरीज मौजूद थे। समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण मां की तबीयत और बिगड़ती चली गई। प्रशासन से नहीं मिल रही कोई मदद श्वेत जैन ने वीडियो में रोते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। जगराओं की एसडीएम उनका फोन नहीं उठा रही हैं। मजबूरी में अब मां को किसी निजी अस्पताल में ले जा रहे हैं। इलाज का पूरा खर्च खुद ही उठा रहे हैं। यश भल्ला की मां-भाई ने बताई ये अहम बातें… हादसे से लेकर अब तक क्या हुआ… ----------- ये खबरें भी पढ़ें… इंस्टाग्राम की रील ने बचाई रजिंदर कौर की जान, बोली-मुंह नहीं खोला, सांस रोकी, दोनों हाथ सीधे किए, पैर चलाए, दो जानें और बचाई वृंदावन हादसे में मौत से जंग जीतकर आई लुधियाना की रजिंदर कौर की जान इंस्टाग्राम की एक रील ने बचा दी। रजिंदर कौर ने बताया कि उसने रील में देखा था कि जब पानी में हादसा हो जाए तो मुंह नहीं खोलना, सांस रोकनी है और दोनों हाथ सीधे करके पैर चलाने हैं। जब वो पानी में गिरी तो उसने रील के हिसाब से काम किया। (पढ़ें पूरी खबर) वृंदावन से रेफर रेखा को PGI में इलाज नहीं मिला, बेटा बोला-कोई अटैंड नहीं कर रहा, SDM फोन नहीं उठा रही, DMC ले जा रहे वृंदावन नाव हादसे में घायल जगराओं की रेखा जैन की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंडीगढ़ पहुंचने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा बवाल के बाद सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई:जगह-जगह फ्लैग मार्च, सड़कों पर सन्नाटा; कमिश्नर बोलीं- 300 लोग गिरफ्तार
    Next Article
    LU- सेल्फ फाइनेंस के शिक्षकों को न्यूनतम 57,700 वेतन:एस्ट्रोफिजिक्स और वाइल्डलाइफ साइंस की पढ़ाई का होगा आगाज, EC बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment