Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई:एबीवीपी ने संविधान स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विश्वविद्यालय इकाई ने परिसर स्थित संविधान स्थल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय कला मंच के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखी प्रस्तुति दी। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की छवि का सजीव चित्रांकन कर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। चित्रांकन के माध्यम से बाबा साहेब के व्यक्तित्व और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को दर्शाने की कोशिश की गई, जिसे देखकर छात्र काफी प्रभावित नजर आए। संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक मोरल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज के वंचित और शोषित वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का रास्ता दिखाया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। वहीं, विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। शिक्षा, संगठन और संघर्ष का उनका मंत्र आज भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में छात्र-शक्ति पत्रिका के क्षेत्र संयोजक विकास तिवारी, राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक हर्षिका, जिला संयोजक अभिषेक सिंह, इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा, उपाध्यक्ष आर्यन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा कौस्तुभ, मानसी, शिवम वर्मा, प्रखर, दिव्यांश अवस्थी, अक्षय, तनु और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारनौल में रिश्वत लेते दो गिरफ्तार:खाता अनफ्रीज करने के मांगे 10 हजार; यूपी साइबर पुलिस के IO ने भेजा, ACB ने पकड़ा
    Next Article
    जिलाधिकारी ने सांईपुरम एसोसिएशन की समस्याओं पर दिया आश्वासन:वार्षिक सभा में TOD प्लान, चोरी और सड़क निर्माण के मुद्दे उठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment