Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने सांईपुरम एसोसिएशन की समस्याओं पर दिया आश्वासन:वार्षिक सभा में TOD प्लान, चोरी और सड़क निर्माण के मुद्दे उठे

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के साई पुरम इंडस्ट्रियल एरिया की वार्षिक सभा का आयोजन बाबा श्री धर्मदास जैन स्मारक, गली नंबर 2, साई पुरम, दिल्ली रोड पर किया गया। इस सभा में जिलाधिकारी वी. के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी वी. के. सिंह का सम्मान सांईपुरम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक भारत भूषण जैन, संरक्षक अनिल शर्मा, प्रधान अजय सहगल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री राकेश मक्कड़ द्वारा किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इनमें साई पुरम इंडस्ट्रियल एरिया को TOD प्लान के तहत औद्योगिक क्षेत्र घोषित करना, रेलवे लाइन के दूसरी ओर बांग्लादेशी लोगों की उपस्थिति और उनके द्वारा फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाएं, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और नूर नगर सड़क का निर्माण शामिल था। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। सभा में उपस्थित अजय सहगल, संजय गुप्ता, राकेश मक्कड़, पुनीत जैन, चरणजीत सिंह भाटिया मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई:एबीवीपी ने संविधान स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
    Next Article
    लखनऊ में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:अंबेडकर पार्क के सामने उमड़ी भीड़, जय भीम के नारों से गूंजा इलाका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment