Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर शिक्षा-समानता का संदेश:मदरसा बहरुल उलूम में बच्चों को मिठाई बांटी, विचार सुने

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के कमलापुर स्थित मदरसा बहरुल उलूम में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षा और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिठाई बांटी गई और बाबा साहेब के विचारों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान प्रदान कर सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहेब ने सदैव इंसानियत और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी। बाबा साहब के विचारों से अवगत कराया इस अवसर पर बच्चों को बाबा साहेब के प्रसिद्ध विचारों से अवगत कराया गया। उन्हें समझाया गया कि समाज में भाईचारा, समान अधिकार और न्याय की भावना ही राष्ट्र को सशक्त बनाती है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता मिलना बाबा साहेब की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। बच्चों को पढ़ने-लिखने और अपने समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि बाबा साहेब का मानना था कि एक शिक्षित समाज ही सशक्त समाज होता है, जिससे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।अंत में, उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:अंबेडकर पार्क के सामने उमड़ी भीड़, जय भीम के नारों से गूंजा इलाका
    Next Article
    वलीमा कार्यक्रम में महिलाओं के फोटो खींचने पर बवाल:बुलंदशहर में ग्रामीणों और मेहमानों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment