Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वलीमा कार्यक्रम में महिलाओं के फोटो खींचने पर बवाल:बुलंदशहर में ग्रामीणों और मेहमानों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    5 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के कजमपुर देवली गांव में एक वलीमा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की तस्वीरें खींचने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीण और मेहमानों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कजमपुर देवली गांव में दो भाइयों के वलीमे की दावत चल रही थी, जिसमें ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर बैठी कुछ महिलाओं की गांव के ही कुछ युवकों ने तस्वीरें खींच लीं। जब महिलाओं के परिजनों और रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट पंडाल से शुरू होकर सड़क तक फैल गई। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर शिक्षा-समानता का संदेश:मदरसा बहरुल उलूम में बच्चों को मिठाई बांटी, विचार सुने
    Next Article
    लखनऊ में कला कार्यशालाएं शुरू:बच्चों और युवाओं को अभिनय, नृत्य, गायन का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment