Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:प्रतापगढ़ के सई नदी घाट पर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया

    19 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया। बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने नदी में कमर या घुटने तक पानी में खड़े होकर सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने अपना व्रत पूरा किया। सुबह होने से पहले महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की सामग्री लेकर घाट पहुंचने लगी थीं। सूर्योदय के समय छठी मइया के पारंपरिक गीत और पूजा के मंत्र गूंजे। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र, परिवार और कुल की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और परिवार की मंगलकामना की। घाटों पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी रही। परिवार के पुरुष सदस्य भी पूजा की व्यवस्था में सहयोग करते दिखे। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 गुना बड़ा दिखेगा दिमाग, होगा ज्यादा सटीक इलाज:प्रयागराज में न्यूरोकॉन 2026 के जरिये समझाया आधुनिक तकनीक से आसान होगी ब्रेन-स्पाइन सर्जरी
    Next Article
    आज नरसी के बयानों पर बचाव पक्ष करेगा जिरह:कपसाड़ कांड में 647 पेज की चार्जशीट, 43 गवाहों के बयान से तय होगी दिशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment