Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास की मौत के विवाद में दामाद का पलटवार:अलीगढ़ में प्रो.शब्बीर के दामाद ने लगाया 5 करोड़ मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप

    9 hours ago

    6

    0

    एएमयू के लॉ डिपार्टमेंट के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय प्रो. शब्बीर की पत्नी नूर अफ्रोज की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कब्र से शव निकलवाकर कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण सामान्य आने के बाद अब उनके दामाद हमाद असलम ने पलटवार किया है। उन्होंने ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदारों पर पांच करोड़ रुपये और कोलंबिया स्कूल की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। संपत्ति और पांच करोड़ रुपये की मांग का आरोप हमाद असलम ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर शुजातुल्ला, सईद, इश्तियाक, इरशाद हुसैन समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि रिश्तेदार नूर अफ्रोज की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें और उनकी पत्नी ऐश को लगातार धमकियां दी गईं। आरोप है कि 21 सितंबर को लैमन ट्री होटल में बुलाकर कोलंबिया स्कूल की संपत्ति शुजातुल्ला और सईद के नाम करने या पांच करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। कब्र से शव निकलवाने की धमकी का भी आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के गेट नंबर एक पर हमाद के पिता को रोककर स्कूल की संपत्ति और पांच करोड़ रुपये देने की बात कही गई। ऐसा नहीं करने पर नूर अफ्रोज का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की धमकी दी गई। बाद में 27 अक्टूबर के आदेश पर 29 अक्टूबर को एएमयू कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। हमाद का दावा है कि रिपोर्ट में मौत का कारण सामान्य आया है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी सोमवार को प्रेसवार्ता में अधिवक्ता मुम्ताजिम किदवई ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर धन ऐंठने के इरादे से पूरे मामले को तूल दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो न्याय की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कांग्रेस ने अखिलेश से 181 सीटें मांगी:सपा ने बदले में उत्तराखंड में 30 पर दावा ठोंका; पहली बैठक से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स
    Next Article
    मथुरा में चलती ट्रेन से लटक गया बुजुर्ग:RPF जवानों ने खींचकर बचाई जान, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे थे दोनों पैर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment