Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में चलती ट्रेन से लटक गया बुजुर्ग:RPF जवानों ने खींचकर बचाई जान, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे थे दोनों पैर

    1 day ago

    4

    0

    मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर RPF और RPSF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चलती ट्रेन से लटक रहे एक बुजुर्ग यात्री की जान बचा ली। बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गेट से लटक गए। उनके दोनों पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गए। जवानों ने तुरंत उन्हें पकड़कर ट्रेन से दूर खींच लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 2:03 बजे की है। ट्रेन नंबर 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना हो रही थी। त्योहार के चलते स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। कुछ आरक्षित यात्री समय पर ट्रेन में सवार नहीं हो सके। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ हादसा इसी दौरान S-1 कोच में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रेन के गेट से लटक गए और उनके पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंस गए। उन्हें ट्रेन के नीचे आने का खतरा था। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे RPF के उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और RPSF के उप निरीक्षक टीआई सिंह ने स्थिति देखते ही यात्री को पकड़ लिया। दोनों ने बिना देर किए उन्हें खींचकर ट्रेन से सुरक्षित दूरी पर कर दिया। जवानों ने चलती ट्रेन से खींचकर बचाया घटना में बुजुर्ग को कोई चोट नहीं आई। जवानों ने उनसे प्राथमिक उपचार के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने इसकी जरूरत से इनकार कर दिया। पूछताछ में यात्री ने खुद को ओडिशा का रहने वाला बताया। इसके बाद रेलवे पुलिस के जवानों ने उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बैठाया और उत्कल एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास की मौत के विवाद में दामाद का पलटवार:अलीगढ़ में प्रो.शब्बीर के दामाद ने लगाया 5 करोड़ मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप
    Next Article
    राणा सांगा की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कल:आगरा में सपा सांसद सुमन के घर के पास स्थापित होगी प्रतिमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment