Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू:ICBioSET 2026 में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मेल पर जोर

    50 minutes ago

    1

    0

    बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग और एकेडमिक सोसायटी फॉर लाइफ साइंस रिसर्च ने तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICBioSET 2026 शुरू किया। मंगलवार को हुए उद्घाटन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल हुए। सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अनिल कुमार राय मुख्य अतिथि रहे। बरेली कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति और प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय भी मौजूद थे। कुलपति प्रो. राय ने भारतीय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक शोध के मेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता, औषधीय पौधों, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा पारंपरिक ज्ञान आधुनिक विज्ञान का आधार है। उन्होंने कहा कि जीव विज्ञान का संबंध अब जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और कंप्यूटेशनल साइंस से भी जुड़ा है। उनके मुताबिक, आधुनिक चुनौतियों का हल अलग-अलग विषयों के मेल से ही संभव है। उन्होंने शोधार्थियों से पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के बीच सेतु बनाने को कहा। सम्मेलन के पहले दिन दो व्याख्यान हुए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. शमसुल हयात ने बायोचार और सतत कृषि पर बात की। ICGEB नई दिल्ली के डॉ. सैयद शम्स यजदानी ने जैव ईंधन और भविष्य की सतत ऊर्जा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि माइक्रोबियल और मेटाबॉलिक इंजीनियरिंग से सूक्ष्मजीव विकसित कर जैविक संसाधनों से ऊर्जा बनाई जा सकती है। पहले दिन 12 प्रतिभागियों ने मौखिक शोध-पत्र पेश किए। वनस्पति विज्ञान से नूर फातिमा, गुणानंद पंत, कबी राज जोशी, शिखा शर्मा, मोहित कुमार, यथार्थ कुमार, मनाली, फराह और माही पंडित शामिल रहे। प्राणी विज्ञान से ज्योति यादव, शाकिब हुसैन सबरी और विजया ने शोध-पत्र पेश किए। सम्मेलन में वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव सूचना विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा हो रही है। जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, मिट्टी के स्वास्थ्य और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी चुनौतियों के हल पर भी जोर दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कार सवार ने ट्रैक्टर चालक को पीटा:7 थप्पड़ मारे, हाथ मरोड़ा, आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    स्कूल में खाना बना रही रसोइया झुलसी:गैस भट्‌टी का पाइप निकलने से भड़की आग, मिडडे मील के लिए बन रही थी दाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment