Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 दिन में 'रामायण' ने कमाए ₹1,437 करोड़:दूसरे सोमवार को कलेक्शन में 57% की गिरावट; सबसे तेज ₹1,400 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बनी

    3 hours ago

    1

    0

    नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने 12 दिनों में दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रामायण सबसे कम समय में दुनियाभर में 1,400 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। बता दें कि रामायण भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। फिल्म ने 'धुरंधर', 'RRR' और 'KGF चैप्टर 2' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया। अब इसकी नजर चौथे नंबर पर मौजूद 'पुष्पा 2' पर है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई में 304.85 करोड़ रुपए का अंतर है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 947.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों से 490 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 1,437.25 करोड़ रुपए हो गई। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपए पहुंच गया। दूसरे सोमवार कमाई में 57% की गिरावट दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई। दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली रामायण ने 11वें दिन (दूसरे रविवार) भारत में 75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन इसकी कमाई घटकर 32 करोड़ रुपए रह गई। यह पिछले दिन के मुकाबले करीब 57% कम है। साउथ में भी बनाया रिकॉर्ड फिल्म ने साउथ इंडिया के पांच राज्यों से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। साल 2026 में धुरंधर 2 के बाद यह पांच दक्षिण भारतीय राज्यों में 300 करोड़ रुपए कमाने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई। नितेश तिवारी की दो फिल्में टॉप-5 में इस उपलब्धि के साथ निर्देशक नितेश तिवारी की दो फिल्में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों में शामिल हो गई हैं। उनकी फिल्म दंगल इस लिस्ट में 2,070.30 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, रामायण अभी पांचवें स्थान पर है। ………………. यह खबर भी पढ़ें... 'रामायण के पहले पार्ट का बजट 800 करोड़ से कम': राम गोपाल वर्मा बोले- पार्ट-2 दस गुना ज्यादा कमाई करेगा; निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म रामायण के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि पहले पार्ट की वास्तविक लागत 800 करोड़ रुपए से कम थी। साथ ही उन्होंने 2028 में रिलीज होने वाले दूसरे पार्ट के पहले से दस गुना ज्यादा कमाई करने की उम्मीद जताई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैसे देने का वीडियो बनाने पर भड़के शरद कपूर:दोस्त हेमा बोलीं- हाथ में नोट थमाकर वापस छीन लिए, बुरे हालात का तमाशा मत बनाओ
    Next Article
    हनी सिंह बोले- लाइफ में बड़ा रिस्क ले रहा हूं:म्यूजिक लेबल पर निकाली भड़ास, कहा- रावण जैसा अहंकार है; दिसंबर में लाएंगे नया ट्रैक

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment