Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 गुना बड़ा दिखेगा दिमाग, होगा ज्यादा सटीक इलाज:प्रयागराज में न्यूरोकॉन 2026 के जरिये समझाया आधुनिक तकनीक से आसान होगी ब्रेन-स्पाइन सर्जरी

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में आयोजित यूपी-यूके न्यूरोकॉन 2026 में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। देशभर की कई कंपनियों ने न्यूरोसर्जरी के नए उपकरण पेश किए। विशेषज्ञों ने बताया कि इन तकनीकों से ब्रेन और स्पाइन की सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित हो रही है। स्वदेशी मेटालेंस ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप प्रदर्शनी में एथेल कंपनी ने न्यूरोसर्जरी के लिए बना मेटालेंस ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप प्रदर्शित किया। कंपनी के संस्थापक सदस्य जयदीप ने बताया कि यह उपकरण लगभग 19 गुना मैग्नीफिकेशन करके मस्तिष्क या रीढ़ की गहरी संरचनाओं को स्पष्ट दिखाता है, जिन्हें सामान्य आंखों से ठीक से नहीं देखा जा सकता। उनके अनुसार बेहतर दृश्यता से सर्जन को नाजुक न्यूरल टिश्यू की पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे सर्जरी के दौरान ऊतक को नुकसान पहुंचने का जोखिम घटाने में सहारा मिलता है। कंपनी ने दावा किया कि इस उपकरण को भारत में ही विकसित और असेंबल किया गया है तथा समान स्पेसिफिकेशन वाले आयातित उपकरण की तुलना में लागत लगभग 60 प्रतिशत कम है। कीमत 35 लाख से शुरू एथेल के प्रतिनिधि ने बताया कि माइक्रोस्कोप की कीमत कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर लगभग 35 लाख से 60–70 लाख रुपये तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के उपकरण की कीमत पहले करीब 1.5 करोड़ रुपये थी, उसे 50 लाख रुपये से कम में भारत में लॉन्च किया गया है। डॉक्टरों की आवश्यकता के अनुसार इसे कस्टमाइज़ करने का विकल्प भी उपलब्ध है। इस माइक्रोस्कोप का उपयोग मुख्य रूप से ब्रेन व स्पाइन ट्यूमर, एन्यूरिज्म सर्जरी, प्लास्टिक व रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी, ईएनटी तथा हेड-एंड-नेक सर्जरी में किया जा सकता है। स्पाइन सर्जरी के उपकरण देसाई सर्जिको कंपनी ने न्यूरो और स्पाइन सर्जरी के लिए हेड फिक्सेशन क्लैंप, मोटराइज्ड स्पाइनल फ्रेम, फोर-पिन क्लैंप, सिलिकॉन पैडल तथा लेला रिट्रैक्टर जैसे उपकरण प्रदर्शित किए। कंपनी के प्रतिनिधि आलोक देसाई ने बताया कि ये उपकरण सर्जरी के दौरान मरीज के सिर व रीढ़ को स्थिर रखने और ऑपरेशन क्षेत्र को साफ दिखाने में मदद करते हैं। देसाई ने दावा किया कि ये स्वदेशी उपकरण आयातित वर्जन के विकल्प हैं और इनकी कीमत लगभग एक-तिहाई से एक-चौथाई है, जबकि बिल्ड क्वालिटी समान रखी गई है। तकनीक से बदल रहा इलाज सम्मेलन में विशेषज्ञों ने बताया कि एंडोवैस्कुलर तकनीक से अब कई ब्रेन एन्यूरिज्म और स्ट्रोक के मामलों का इलाज बिना बड़ी सर्जरी के संभव हो रहा है। इसमें कैथेटर के जरिए कॉइल, स्टेंट या फ्लो डाइवर्टर लगाकर रक्तस्राव रोका जा सकता है। रीढ़ की सर्जरी में यूनिलेटरल बाइपोर्टल एंडोस्कोपी (UBE) जैसी तकनीक से बड़े चीरे की जरूरत कम हो सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि इससे पीठ पर केवल दो छोटे छेद करके भी ऑपरेशन किया जा सकता है। सम्मेलन का उद्देश्य 13 से 15 नवंबर तक प्रयागराज के एएमए कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय “ब्रिजिंग द फ्यूचर: प्रिसिजन एंड प्रोग्रेस इन न्यूरोसाइंसेज” रखा गया। इसका आयोजन प्रयागराज न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसर्जरी विभाग ने किया। सम्मेलन में ब्रेन ट्यूमर, एन्यूरिज्म, एवीएम, स्ट्रोक, मिर्गी, पार्किंसन रोग, माइग्रेन, न्यूरोइन्फेक्शन और न्यूरोक्रिटिकल केयर जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने रोबोटिक्स, एंडोस्कोपी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर भी विचार साझा किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची की हत्या का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में दोनों पैरों में लगी गोली, दो उपनिरीक्षक घायल
    Next Article
    व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:प्रतापगढ़ के सई नदी घाट पर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment