Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नरसी के बयानों पर बचाव पक्ष करेगा जिरह:कपसाड़ कांड में 647 पेज की चार्जशीट, 43 गवाहों के बयान से तय होगी दिशा

    19 hours ago

    2

    0

    मेरठ के चर्चित कपसाड़ कांड में आज एक बार फिर अदालत में सुनवाई होगी। ट्रायल शुरू होने के बाद केस के वादी नरसी की ओर से अदालत में दर्ज कराए गए बयानों पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह करेंगे। इससे पहले छह नवंबर को जिरह होनी थी लेकिन नरसी के अदालत में पेश नहीं हो पाने के कारण सुनवाई टल गई थी। अदालत ने इसके लिए 16 नवंबर की तारीख तय की थी। अब बचाव पक्ष के अधिवक्ता नेपाल सिंह सोम नरसी से सवाल-जवाब करेंगे। इस जिरह को मुकदमे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अगले गवाहों के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 43 गवाहों के बयानों पर टिका मुकदमा कपसाड़ कांड में पुलिस 647 पेज की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है। इसमें आरोपी पारस सोम को हत्या, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में अभियुक्त बनाया गया है। मुकदमे में कुल 43 गवाहों की गवाही होनी है। इनमें वादी नरसी, पीड़िता रूबी और वारदात के समय मौके पर मौजूद रहीं दो किशोरियों के बयान अहम माने जा रहे हैं। अभियोजन पक्ष का पूरा जोर गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को अदालत में साबित करने पर रहेगा। सुरक्षा याचिका पर भी टिकी निगाहें इस मुकदमे में वादी नरसी की ओर से गवाहों की सुरक्षा को लेकर अदालत में याचिका भी दाखिल की गई है। इसमें गवाहों को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। हालांकि अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। ऐसे में आज होने वाली सुनवाई के दौरान जिरह के साथ गवाहों की सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण रहेगा। अभियोजन पक्ष का कहना है कि मुकदमा साक्ष्यों पर आधारित है और सभी तथ्यों को अदालत के सामने मजबूती से रखा जाएगा। जिरह के दौरान मौजूद रहेंगे एडीजीसी अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी (क्रिमिनल) शिवम गुप्ता व नरसी के निजी अधिवक्ता रियासत अली अदालत में मौजूद रहेंगे। उनका कहना है कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता आज वादी नरसी के बयानों पर जिरह करेंगे। इस दौरान अभियोजन पक्ष भी मौजूद रहेगा। पूरा केस साक्ष्यों पर आधारित है और मजबूती से पैरवी की जाएगी। जिरह पूरी होने के बाद मुकदमे में अगले गवाहों के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मां की हत्या कर बेटी को अगवा करने का आरोप कपसाड़ गांव में आठ जनवरी, 2026 की सुबह इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। गांव निवासी 50 वर्षीय सुनीता जाटव अपनी 20 वर्षीय बेटी रूबी के साथ खेत पर काम करने जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले पारस सोम ने रूबी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। मां सुनीता ने इसका विरोध करते हुए बेटी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर धारदार हथियार (फरसे) से हमला कर दिया। सुनीता को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी तमंचे के बल पर रूबी को अगवा कर फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई थी। 48 घंटे में बरामद हुई थी रूबी वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी और युवती की तलाश शुरू की थी। करीब 48 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। रूबी को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पारस सोम को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। नाबालिग बताकर जमानत का प्रयास भी नहीं हुआ सफल मुकदमे के दौरान आरोपी पारस सोम की उम्र को लेकर भी विवाद उठा था। बचाव पक्ष की ओर से उसे नाबालिग घोषित कराने का प्रयास किया गया ताकि मामले में किशोर न्याय कानून के तहत राहत मिल सके। इसके लिए उम्र निर्धारण का मुद्दा अदालत के सामने रखा गया। हालांकि अदालत ने ओसिफिकेशन टेस्ट के आधार पर पारस को बालिग माना। इसके बाद मुकदमे की सुनवाई बालिग आरोपी के रूप में आगे बढ़ रही है। उम्र को लेकर उठे विवाद में राहत नहीं मिलने के बाद अब बचाव पक्ष मुकदमे के साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पैरवी कर रहा है। आज की जिरह इसलिए अहम वादी नरसी के बयान अभियोजन पक्ष के मामले का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन बयानों पर बचाव पक्ष की जिरह से मुकदमे के कई पहलुओं पर सवाल-जवाब होंगे। इसके बाद अन्य गवाहों की गवाही का रास्ता खुलेगा। खासतौर पर पीड़िता रूबी और घटनास्थल पर मौजूद दोनों किशोरियों की गवाही को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल 43 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही मुकदमे में साक्ष्य संबंधी पूरी तस्वीर सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:प्रतापगढ़ के सई नदी घाट पर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया
    Next Article
    श्रावस्ती में छठ पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:भिनगा, इकौना, गिलौला और जमुनहा के घाटों पर जुटी महिला श्रद्धालु; व्रती महिलाओं ने व्रत खोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment