Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले की जांच शुरू:देवरिया में मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य पेश करने की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन इस प्रकरण को लेकर गंभीर है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के 14 अप्रैल के आदेश के तहत जांच की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। जांच प्रक्रिया के तहत आमजन से भी सहयोग मांगा गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई साक्ष्य, तथ्य या जानकारी है, तो वह 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि 5 अप्रैल को अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से अधिवक्ता संघ और परिजनों द्वारा लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल से चल रहे अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई:संभल में ऑपरेशन थिएटर सील, FIR दर्ज करने के आदेश
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगी:आजमगढ़ में जलकर खाक, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी; सभी यात्री वोट देने रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment