Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगी:आजमगढ़ में जलकर खाक, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी; सभी यात्री वोट देने रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 188 पर हुआ। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी माहौल हो गया। बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सभी 79 यात्रियों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने हालांकि आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। बस में बैठे सभी यात्रियों को दूसरी बस के सहारे उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। 2 तस्वीर देखिए… ड्राइवर ने किनारे लगाकर यात्रियों काे उतार लिया आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चलती बस में धुआं निकलने लगा। हालांकि बस चल रहे ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे लगा दिया और बस में बैठे यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया। कुछ ही देर में आग में पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह क्या है, इस मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सामान्य कर दिया। एआरटीओ बोले-यात्री वोट देने जा रहे थे आजमगढ़ के एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी। सभी यात्री जयपुर से पश्चिम बंगाल राजनीतिक दल द्वारा बुक की गई बस के माध्यम से वोट देने जा रहे थे। सभी घायलों को रोडवेज की बस से मुख्यालय भेजा गया। वहां से निजी वाहन से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया गया है। बस सिटिंग क्षमता के सवाल पर एआरटीओ परवर्तन का कहना है कि बस पूरी तरह से जल चुकी है। ऐसे में अभी इसका आंकलन नहीं किया जा सकता। वैसे नॉर्मल बसों की क्षमता 52 से 56 यात्रियों की ही होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले की जांच शुरू:देवरिया में मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य पेश करने की अपील
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में रन बरसे:बिलाल और आतिफ के शतक, ग्रेजुएट क्लब 179 रन से जीता; पांच मैचों में दिखा रोमांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment