Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग में रन बरसे:बिलाल और आतिफ के शतक, ग्रेजुएट क्लब 179 रन से जीता; पांच मैचों में दिखा रोमांच

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पांच मुकाबले खेले गए। मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा। बिलाल फरीद और अब्दुल आतिफ खान के शतकों की बदौलत ग्रेजुएट क्लब ने 179 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। पहले मैच में ग्रेजुएट क्लब ने टॉस जीतकर 40 ओवर में 310 रन बनाए। बिलाल फरीद ने 125 और अब्दुल आतिफ खान ने 102 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में साउथ जिमखाना की टीम 131 रन पर सिमट गई और ग्रेजुएट क्लब ने 179 रनों से जीत हासिल की। एवरेस्ट मैदान पर आदर्श क्लब की जीत एवरेस्ट मैदान पर सर पद्मपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 247 रन बनाए। वंश निगम ने 119 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श क्लब ने देवेश के नाबाद 101 रन की मदद से 3 विकेट पर 251 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। केडीएमए टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर साउथ ने 227 रन बनाए। जवाब में केडीएमए टीम ने 39.2 ओवर में 230 रन बनाकर 2 विकेट से जीत हासिल की। सतनाम सिंह ने नाबाद 66 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। एवरो क्लब की आसान जीत रामलखन भट्ट मैदान पर वाईएमसीए क्रिकेट क्लब 84 रन पर ऑल आउट हो गया। एवरो क्लब ने लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। गीता देवी मैदान पर खेरापति एथलेटिक्स ने 242 रन बनाए। शशांक सिंह ने 65 और आर्यन सक्सेना ने 62 रन बनाए। जवाब में जेडी क्लब 124 रन पर सिमट गया और खेरापति टीम ने 118 रनों से जीत हासिल की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगी:आजमगढ़ में जलकर खाक, जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी; सभी यात्री वोट देने रहे थे
    Next Article
    CSJMU में 'अभिव्यक्ति-2026' का आगाज:'महिला सशक्तिकरण' थीम पर सजी सांस्कृतिक शाम, छात्राओं ने बिखेरा जलवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment