Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में 'अभिव्यक्ति-2026' का आगाज:'महिला सशक्तिकरण' थीम पर सजी सांस्कृतिक शाम, छात्राओं ने बिखेरा जलवा

    3 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सेवा उद्यान में स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अभिव्यक्ति-2026’ का शुभारंभ हुआ। इस बार महोत्सव की थीम ‘महिला सशक्तिकरण’ रखी गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा के जरिए नारी शक्ति को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर निदेशक डॉ. किरण झा और डॉ. अमित मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। गणेश वंदना और ‘नव-औरा’ ने बांधा समां महोत्सव की पहली प्रस्तुति मनु सोमानी की ‘गणेश वंदना’ रही, जिसने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘नव-औरा’ नाम से विशेष प्रस्तुति दी। इसमें कला और आधुनिकता का संगम देखने को मिला। प्रस्तुति के जरिए बदलते भारत में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। विश्वविद्यालय के विकास में महिलाओं की भूमिका डॉ. वंदना पाठक ने विश्वविद्यालय के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि आज कई विभागों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास है। उन्होंने बताया कि कई विभागों की हेड और डीन महिलाएं हैं, जो संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। हर क्षेत्र में बेटियां बना रहीं पहचान प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो। विश्वविद्यालय छात्राओं को पढ़ाई के साथ ऐसे मंच उपलब्ध करा रहा है, जिससे उनका व्यक्तित्व निखरे। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह और डॉ. मानस उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। आयोजन में डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा और डॉ. प्रशांत का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. एस.पी. वर्मा और डॉ. पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में रन बरसे:बिलाल और आतिफ के शतक, ग्रेजुएट क्लब 179 रन से जीता; पांच मैचों में दिखा रोमांच
    Next Article
    मेरठ में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 28 कुंतल बरामद:लखनऊ टीम ने की कार्रवाई, दो गोदाम सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment