Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, 28 कुंतल बरामद:लखनऊ टीम ने की कार्रवाई, दो गोदाम सील

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नकली पनीर बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जानी थाना क्षेत्र के नगला कुंबा गांव में की गई छापेमारी में करीब 28 कुंतल नकली पनीर बरामद किया गया और दो गोदामों को सील कर दिया गया। गांव निवासी जाबिद और उसका भाई हामिद पुत्रगण वकील कई वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोप है कि वे केमिकल और रिफाइंड तेल का उपयोग कर नकली पनीर बनाते थे। इस पनीर की आपूर्ति मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, दिल्ली और उत्तराखंड सहित आसपास के कई जिलों में की जाती थी। करीब तीन साल पहले भी खाद्य विभाग ने इनके ठिकानों पर कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने दोबारा यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। हाल ही में लखनऊ स्तर पर किसी व्यक्ति ने इस संबंध में गुप्त शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ से अधिकारी मुजफ्फरनगर पहुंचे और वहां की टीम के साथ मिलकर मेरठ में संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जाबिद के गोदाम से लगभग 12 कुंतल और हामिद के गोदाम से करीब 16 कुंतल नकली पनीर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस और विभागीय टीम को देखकर हामिद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। लखनऊ से आए खाद्य विभाग के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली पनीर बरामद हुआ। दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में 'अभिव्यक्ति-2026' का आगाज:'महिला सशक्तिकरण' थीम पर सजी सांस्कृतिक शाम, छात्राओं ने बिखेरा जलवा
    Next Article
    संभल में ई-केवाईसी अधूरी, 200 उपभोक्ता सिलेंडर से वंचित:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- गैस की कमी नहीं, हर एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment