Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 साल से चल रहे अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई:संभल में ऑपरेशन थिएटर सील, FIR दर्ज करने के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा गुरुवार को दो क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहबाजपुर खुर्द स्थित नायब क्लीनिक में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। अधिकारियों ने क्लीनिक के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नायब क्लीनिक में अत्यधिक गंदगी, 5-6 बेड, खुले में रखी दवाइयां और भंडारण की कोई मानक व्यवस्था नहीं पाई गई। एक कमरे में सर्जरी टेबल भी मिली, जिसका उपयोग ऑपरेशन थिएटर या लेबर रूम के रूप में किए जाने की आशंका जताई गई। मौके पर दो मरीज भर्ती थे, जिनका उपचार चल रहा था। क्लीनिक में बड़ी संख्या में आई.वी. इंजेक्शन भी मिले। शासनादेश के अनुसार, बीयूएमएस चिकित्सकों को इस प्रकार के उपचार की अनुमति नहीं है। मौके पर मौजूद कंपाउंडर पवन ने बताया कि क्लीनिक का संचालन डॉ. मो. आलम और डॉ. हिना करते हैं, हालांकि निरीक्षण के समय वे अनुपस्थित थे। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि यह क्लीनिक लंबे समय से बिना किसी पर्याप्त नियामकीय निगरानी के चल रहा था, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, अधिकारियों ने तत्काल दोनों भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया इसी दौरान पास के जनता क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया, जहां पंजीकरण की शर्तों के विपरीत अतिरिक्त बेड पाए गए, जिन्हें तत्काल हटवा दिया गया। प्रशासन ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 9 पर केस:गाजीपुर के कासिमाबाद में विवाहिता का शव फंदे से मिला
    Next Article
    वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले की जांच शुरू:देवरिया में मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 17 अप्रैल को साक्ष्य पेश करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment