Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 9 पर केस:गाजीपुर के कासिमाबाद में विवाहिता का शव फंदे से मिला

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार, लगभग छह वर्ष पहले नगमा खातून की शादी अमीर खान से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति, सास-ससुर, देवर-देवरानी और अन्य परिजन लगातार मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकियां भी देते थे। इस विवाद को लेकर पहले पंचायत में समझौता भी हुआ था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। घटना से एक दिन पहले, 15 अप्रैल को नगमा ने अपनी मां मुन्नी खातून को फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मां ने अगले दिन आने का भरोसा दिया, लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब चार बजे नगमा की मौत की खबर आ गई। चौंकाने वाली बात यह है कि रात करीब तीन बजे नगमा ने अपने दोनों बच्चों के साथ एक सेल्फी भेजी थी, जिससे लग रहा था कि उस समय वह सामान्य स्थिति में थी। परिजनों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो नगमा का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, एक पांच साल का बेटा और एक छह महीने की बेटी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति अमीर खान सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली कासिमाबाद के प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन:हजारों एक्सपायर्ड शराब की बोतलें गोदामों में नष्ट
    Next Article
    10 साल से चल रहे अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई:संभल में ऑपरेशन थिएटर सील, FIR दर्ज करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment