Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन:हजारों एक्सपायर्ड शराब की बोतलें गोदामों में नष्ट

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग ने अवैध और एक्सपायर्ड शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 16 अप्रैल को चलाए गए अभियान में विदेशी शराब और बीयर के थोक गोदामों पर छापा मारकर हजारों बोतलें नष्ट की गईं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह नष्ट किया गया स्टॉक वर्ष 2024-25 से पहले का था। इसकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसे गोदामों में रखा गया था। विभाग को आशंका थी कि एक्सपायर्ड स्टॉक को अवैध तरीके से बाजार में बेचा जा सकता है। इसी के मद्देनजर आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गोदामों की गहन जांच की। विदेशी शराब की बोतलें, अद्धे-पव्वे और बीयर के कैन-बोतलें चिन्हित कर नियमानुसार नष्ट की गईं। यह पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई, ताकि किसी भी अनियमितता की संभावना न रहे। यह अभियान आबकारी नीति 2026-27 के तहत चलाया गया है, जिसके अनुसार समयसीमा पार कर चुके स्टॉक को नष्ट करना अनिवार्य है। विभाग का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर बस स्टॉप सौंदर्यीकरण काम एक महीने से ठप:50 लाख की योजना अधूरी, मलबे के बीच यात्री परेशान
    Next Article
    दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 9 पर केस:गाजीपुर के कासिमाबाद में विवाहिता का शव फंदे से मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment