Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पुलिस ने रोकी मनीष-हत्याकांड में न्याय-जुलूस की राहें:एयरपोर्ट-बड़ागांव के रास्ते 10 किमी लॉक, 3 IPS-8 PPS समेत 500 पुलिसकर्मी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में व्यापारी मनीष सिंह हत्याकांड के विरोध में न्याय जुलूस पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है। मनीष की हत्या के बाद उसके सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने जूलूस का ऐलान किया है, इसके बाद पुलिस ने घमहापुर की सीमाएं सील कर दी हैं। पुलिस ने पहले तो परिजनों को समझाने का प्रयास किया फिर सुबह से मनीष सिंह के घर पर पहरा लगा दिया, जूलूस में शामिल होने वाले तमाम लोगों को घरों में नजरबंद कर दिया। कई गांवों से सैकड़ों लोगों के शामिल होन की आशंका पर 10 किलोमीटर के इलाके को लॉक कर दिया है। 3 IPS और 8 PPS अफसरों समेत 500 से अधिक पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। बाबतपुर बाजार में नाकेबंदी कर डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार फोर्स के साथ चक्रमण कर रहे हैं। वहीं 3 बजे करणी सेना को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। तस्वीरों में देखिए छावनी बना इलाका… पांच आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी मनीष हत्याकांड में पांच आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई में जुट गया है। सीमांकन के दौरान चार आरोपियों के पक्के मकान नवीन परती में तो एक ने घूर गड्ढे में बनाया है। तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में घमहापुर में आरोपियों के बने मकानों की गोपनीय जांच की गई। मनीष, आशीष, दीपक व हरिश्चंद्र राजभर का घर नवीन परती में बना मिला। अजय राजभर ने घूर गड्ढे के लिए आरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। जांच में पुष्टि के बाद बेदखली की प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया अपनाने के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जाएगी। उधर, मनीष की पत्नी अंकिता व परिजन पुलिस के मुठभेड़ से संतुष्ट नहीं है। अंकिता ने प्रशासन को वादा याद दिलाया कि क्षेत्रीय विधायक व पुलिस प्रशासन ने कड़ी सजा के साथ काउंटर करने की बात कही थी। 50 हजार के इनामियों को शरण देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार मनीष हत्याकांड में 50 हजार के इनामी आरोपियों को शरण देने वाले चार अन्य को फूलपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों में दानगंज कपिसा निवासी शिवचंद प्रसाद, घमहापुर निवासी मुकुंद लाल राजभर, करखियांव फूलपुर निवासी किशन और पुरा रघुनाथपुर बाबतपुर निवासी गणेश कुमार राजभर हैं। अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 50-50 हजार के इनामी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और फूलपुर पुलिस दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूचा, शरीर पर भी गंभीर चोट; परिवार वालों ने लगाया जाम
    Next Article
    गाजियाबाद में बीच सड़क 2 गुटों में मारपीट:राजनगर एक्सटेंशन में पहले लात-घूंसे चले, फिर डंडे बरसाए; जान बचाकर 2 युवक सोसाइटी में घुसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment