Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ़्लाइट में हड़कंप! पावर बैंक फटने से लगी आग, इमरजेंसी एग्ज़िट से कूदे यात्री

    4 hours from now

    1

    0

    हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुँची इंडिगो की उड़ान संख्या 6E108 में लैंडिंग के तुरंत बाद एक बड़ा हादसा टल गया। विमान के अंदर एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद केबिन में धुआँ भर जाने से यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को 'इमरजेंसी स्लाइडर' के ज़रिए बाहर निकाला गया। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब विमान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद खड़ा था। विमान की आखिरी सीट पर बैठे एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक से अचानक धुआँ निकलने लगा।इसे भी पढ़ें: धरती पर बरस सकता है अंतरिक्ष में जमा खतरनाक कचरा! सूरज बना सबसे बड़ा 'खलनायक', ISRO वैज्ञानिकों ने दी तबाही की चेतावनी  विमानन कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा, ‘‘पांच मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई108 जब हवाई अड्डे पर खड़ी थी, तब एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई।’’ बयान के अनुसार, ‘‘सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत निकासी कराई गई और संबंधित सभी अधिकारियों को फौरन सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और टीम उनकी देखभाल कर रही है।’’इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: सम्राट की टीम में कौन-कौन? JDU-BJP के इन चेहरों पर लग सकती है मुहर सूत्र ने बताया कि विमान के उतरने के तुरंत बाद केबिन में सामान रखने वाली जगह से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सूत्र के अनुसार, यह धुआं पावर बैंक में आग लगने के कारण निकला था और इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस उड़ान में सवार एक यात्री ने मीडिया को बताया कि जैसे ही विमान हवाई अड्डे पर उतरा, आग लगने की यह घटना घटी। यात्री ने बताया कि यात्रियों की निकासी के दौरान उसी उड़ान में सवार उसकी पत्नी का टखना मुड़ गया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और अन्य यात्रियों को ‘स्लाइडर’ (फिसलन वाले आपातकालीन रास्ते) के जरिये बाहर निकाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि विमान की आखिरी सीट पर बैठे एक व्यक्ति के पावर बैंक से धुआं निकलना शुरू हुआ और विमान परिचारिका ने आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया, लेकिन विमान के अंदर काफी धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यात्री के अनुसार, विमान परिचारिका ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी अफरातफरी का माहौल नजर आया। इसके बाद आपातकालीन दरवाजे खोले गए और निकासी कराई गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों को नीचे उतारने के लिए ‘स्लाइडर’ लगाए गए थे और विमान में बच्चे एवं बुजुर्ग भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी को जीरकपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें कई फ्रैक्चर हुए हैं और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Keralam CM की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, Sonia Gandhi से मिले KC वेणुगोपाल और चेन्निथला
    Next Article
    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, तृणमूल ऑफिस पर बुलडोजर चला:24 घंटों में 4 हत्याएं, इनमें भाजपा-TMC के 2-2 कार्यकर्ता; सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment