Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद में फाइनल:धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले होंगे; फाइनल 31 मई को

    1 hour ago

    1

    0

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मई को क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को प्लेऑफ मुकाबलों का डिटेल जारी किया। IPL 2026 में 5 मई तक 48 मैच खेले जा चुके हैं। प्लेऑफ मुकाबले 70 मैच के बाद खेले जाएंगे। धर्मशाला में क्वालीफायर-1, चंडीगढ़ को मिली 2 मैचों की मेजबानी IPL 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा। इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा। यहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 के मैच खेले जाएंगे। अहमदाबाद में लगातार दूसरे साल फाइनल मुकाबला सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। IPL 2025 का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। ----------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के भाजपा नेताओं की मेहनत पश्चिम-बंगाल में काम आई:नेता वाले कपड़े नहीं पहने, बोले- वहां की जनता में डर था, हमने भरोसा जीता
    Next Article
    रेसलर विनेश फोगाट को डोपिंग एजेंसी का नोटिस:डोप टेस्ट में शामिल न होने का कारण पूछा, 7 मई तक जवाब देने को कहा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment