Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 140 मुर्गियों की मौत पर राजनीति:भाजपा-सपा विधायक सोशल मीडिया पर भिड़े, अखिलेश ने की थी मदद

    1 hour ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में 140 मुर्गियों की मौत के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन गया है। सदर विधानसभा के भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और इसी विधानसभा के पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। घटना बल्दीराय थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव की है। यहां डीजे की तेज आवाज के कारण कथित तौर पर 140 मुर्गियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की थी। इसके बाद, सदर विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने पीड़ित मुर्गी फार्म संचालक को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलवाया। अखिलेश यादव ने पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री के पास प्रदेश के विकास के मुद्दों पर बोलने का समय नहीं है, लेकिन वे 'मुर्गियों के पोस्टमार्टम' और 'डीजे की राजनीति' में गहरी रुचि ले रहे हैं। सपा 'तुष्टिकरण' और 'प्रचार' की राजनीति तक सीमित उपाध्याय ने पूर्व विधायक पर गंभीर जन समस्याओं को छोड़कर केवल 'फोटो खिंचवाने' के बहाने ढूंढने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है, जबकि सपा 'तुष्टिकरण' और 'प्रचार' की राजनीति तक सीमित है। भाजपा विधायक की पोस्ट पर पलटवार करते हुए पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने एक गरीब व्यक्ति की मदद कर फोटो खिंचवाई है। वर्मा ने भाजपा विधायक पर एक दलित विधायक को धक्का देकर पीछे करने का आरोप लगाया। कहा कि यह केवल विधायक का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा विधायक को विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर प्रीपेड खत्म, पोस्टपेड व्यवस्था लागू:गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को अब महीने के अंत में मिलेगा बिल
    Next Article
    ममता के साथ अभद्रता पर भाजपा चुप:सपा विधायक रागिनी बोलीं- काम में जीरो, बातों में हीरो; 2027 में PDA की सरकार बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment