Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu में Congress बनी Kingmaker, एक्टर विजय कल लेंगे CM पद की शपथ, Rahul Gandhi भी होंगे शामिल

    4 hours from now

    2

    0

    तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। विजय कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार को तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इसे भी पढ़ें: INDIA गठबंधन में Teen Talaq! BJP बोली- Congress ने DMK को इस्तेमाल करके फेंकायह घटनाक्रम तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) द्वारा अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने के निर्णय के बाद सामने आया है। इससे पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में विजय से मुलाकात कर पार्टी के समर्थन से अवगत कराया था। हालांकि कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक के साथ संपर्क में है और एमके स्टालिन की पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। द्रमुक और कांग्रेस वर्ष 2004 से एक दूसरे की सहयोगी हैं। अतीत में भी कुछ मौकों पर दोनों का गठबंधन रहा है। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने इस पर विचार किया और फिर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया गया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन देने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसी बैठक में कन्याकुमारी किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एस राजेश कुमार को विधायक दल का नेता भी चुना गया। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो सीटों पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीवीके को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है।  इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics का क्लाइमेक्स! क्या EPS को झटका देकर Vijay के साथ जाएंगे AIADMK के विधायक?कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक बयान में कहा, ‘‘टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया। तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाली धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के लिए स्पष्ट, सशक्त और भारी बहुमत से अपना मत व्यक्त किया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान का मेगा धमाका, 'द लास्ट हीरो' में बनेंगे सुपरहीरो, दिखेगा 'एवेंजर्स' वाला एक्शन
    Next Article
    TMC में 'टिकट' के लिए मांगे 5 करोड़! Cricketer Manoj Tiwary का खुलासा, Mamata पर लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment