Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के प्राचीन किले से हट रहा अवैध कब्जा:पांच मकान तोड़े, सात ने सामान हटाया; पात्रों को अब तक नहीं मिला पट्टा

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के प्राचीन किले पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग के इस किले की जमीन पर बने पांच मकानों को तोड़ दिया गया है, जबकि सात ग्रामीणों ने अपने मकान खाली कर सामान रिश्तेदारों के यहां पहुंचाना शुरू कर दिया है। यह मामला जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर का है। लगभग 3600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस प्राचीन किले की ढाई बीघा जमीन पर 32 लोगों ने अवैध रूप से मकान बना रखे हैं। हाल ही में किले के गेट का 29 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। बीती 24 अप्रैल को तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किले का निरीक्षण किया था। उन्होंने अवैध कब्जे हटाने के साथ ही पात्र लोगों को 200 गज जमीन का पट्टा देने के सख्त निर्देश दिए थे। हालांकि, डीएम पैंसिया का तबादला मुरादाबाद हो गया है। इसके बाद 26 अप्रैल को राजस्व टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर शिवराम पुत्र मुन्नी, केहर सिंह पुत्र भाय सिंह और यशवीर पुत्र अतर सिंह के मकानों को ध्वस्त कर दिया। नेम सिंह पुत्र सुदन सिंह और जुगेंद्र पुत्र अतराम सिंह ने स्वयं अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। 30 अप्रैल को एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने किले का निरीक्षण किया और शेष अवैध कब्जों को तीन दिन के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के 11 दिन बीत जाने के बाद भी उन पात्र लोगों को अभी तक पट्टे आवंटित नहीं किए गए हैं, जिनके पास रहने के लिए कोई अन्य जमीन नहीं है। लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि एएसआई की साढ़े पांच बीघा भूमि में से ढाई बीघा पर 30-32 लोगों का कब्जा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15-16 लोग ऐसे हैं जिनके पास रहने की कोई जगह नहीं है और उन्हें गांव में ही 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा। किले के अंदर हरपाल सिंह, जमुना सिंह, शिवराम सिंह, मुकेश कुमार, सोमपाल सिंह, कोमिल, सतीश कुमार, भावेश माथुर, कृष्णगोपाल माथुर, राकेश कुमार, जयपाल सिंह, वीर सिंह, राकेश कुमार, सरपंच यादव आदि लोगों का कब्जा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैरोल पर आए बदमाश ने छीने कुंडल:हरियाणा के बदमाशों ने दिया था मथुरा में वारदात को अंजाम, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
    Next Article
    महराजगंज एसपी ने पैरोकारों संग की बैठक:अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, लंबित मामलों की पैरवी पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment