Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता के साथ अभद्रता पर भाजपा चुप:सपा विधायक रागिनी बोलीं- काम में जीरो, बातों में हीरो; 2027 में PDA की सरकार बनेगी

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में PDA महाजन पंचायत कार्यक्रम में जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला वंदन की बात करने वाली भाजपा, काउंटिंग रूम में ममता बनर्जी के साथ हुई अभद्रता पर चुप रही। तीन बार की मुख्यमंत्री ममता ने जब पीड़ा बताई तो देश की महिलाएं आहत हुईं। लोकतंत्र में हार-जीत होती है, लेकिन इसका जवाब महिलाएं भाजपा को जरूर देंगी। रागिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही कार्यकर्ता टीएमसी कार्यालय जला रहे हैं, तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति दिखाता है। जनता बदलाव चाहती है और यूपी में इस बार PDA की सपा सरकार बनेगी 2027 विधानसभा चुनाव पर बोलीं, 2024 लोकसभा की तरह जनता खुद चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और PDA की सपा सरकार बनेगी। महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा काम में जीरो और बातों में हीरो है। यूपी में बेटियों पर वारदात के वक्त सीएम-डिप्टी सीएम कहां थे? इनकी विधायक जलने पर भी कोई अस्पताल नहीं गया, जबकि अखिलेश यादव ने हालचाल लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनवाए केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे राम मंदिर दर्शन के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनवाए केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। आस्था दिखावे का नहीं, घर का विषय है। देश संविधान से चलता है, हिंदू-मुसलमान से नहीं।बता दे कि यह कार्यक्रम सपा जिला उपाध्यक्ष औरौनी प्रसाद पासवान और पार्षद ज्ञासमती के आयोजन में श्रद्धय माता दासी जी आठवीं पुण्यतिथि और माता-पिता की मूर्ति अनावरण पर हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 140 मुर्गियों की मौत पर राजनीति:भाजपा-सपा विधायक सोशल मीडिया पर भिड़े, अखिलेश ने की थी मदद
    Next Article
    कानपुर में एलीवेटेड रेलवे लाइन की तैयारी:रावतपुर रेलवे स्टेशन बंद होगा, 17 क्रॉसिंग खत्म होंगी; 5 लाख लोगों को ट्रैफिक से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment