Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में स्मार्ट मीटर मुद्दे पर सरकार झुकी:AAP ने इसे जनता के संघर्ष की पहली जीत बताया

    1 hour ago

    2

    0

    सम्भल में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर और बिजली समस्याओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन में 'पहली जीत' मिलने पर खुशी व्यक्त की है। पार्टी नेताओं ने इसे जनता के लगातार संघर्ष और विरोध प्रदर्शनों का परिणाम बताया है, हालांकि उन्होंने इसे अभी अधूरी जीत करार दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में 3 मई को सम्भल बिजलीघर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की मांग की AAP का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। हाल ही में सरकार ने मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने का निर्णय लिया है, जिसे पार्टी ने जनता के दबाव में उठाया गया कदम बताया है। नेताओं के अनुसार, यह निर्णय जनता के संघर्ष की जीत है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्मार्ट मीटर के माध्यम से होने वाले कथित आर्थिक शोषण को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की मांग की है। इस 'पहली जीत' की खुशी में शहर के बदायूं दरवाजा स्थित चौधरी सराय क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अयूब और सैयद दानिश ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह जीत जनता की एकजुटता का परिणाम है और भविष्य में भी इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल हार के बाद अखिलेश ने आईपैक से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा:कहा- मेरे पास पैसे नहीं; ममता का चुनावी कैंपेन इसी कंपनी ने संभाला था
    Next Article
    2.5 करोड़ की जमीन को लेकर दो BJP विधायक आमने-सामने:मोहान MLA का दावा- नानी-नाना ने दी थी, सदर विधायक की बहन कब्जा कर रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment