Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूचा, शरीर पर भी गंभीर चोट; परिवार वालों ने लगाया जाम

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में बारात में झगड़े के बाद युवक की हत्या कर दी गई। युवक को बारात से लौटते समय आरोपी युवकों ने पत्थर से सिर और चेहरा कूच दिया। इसके बाद सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव तो पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने युवक की पहचान रोहित राजभर के रूप में की। जो मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला था और इन दिनों अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। हत्या की सूचना पर परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सभी ने सड़क पर डेडबॉडी रखकर जाम लगा दिया पूरा मामला सिंधोरा थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला पढ़िए… परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसका किसी से विवाद हो गया। रात में जब वह लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर उसकी बाइक भी तोड़कर फरार हो गए। मृतक के भाई किशन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। इससे साफ है कि हमलावर पहले से ही वारदात की तैयारी में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- अखिलेश को गर्मी लगती, इसलिए बंगाल नहीं गए:अब AC में ममता से मिलकर ढांढस बंधाएंगे, कहेंगे- प्रचार करने यूपी आइएगा
    Next Article
    वाराणसी पुलिस ने रोकी मनीष-हत्याकांड में न्याय-जुलूस की राहें:एयरपोर्ट-बड़ागांव के रास्ते 10 किमी लॉक, 3 IPS-8 PPS समेत 500 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment