Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- अखिलेश को गर्मी लगती, इसलिए बंगाल नहीं गए:अब AC में ममता से मिलकर ढांढस बंधाएंगे, कहेंगे- प्रचार करने यूपी आइएगा

    4 hours ago

    2

    0

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने बुधवार को 'X' पर लिखा- ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश अब आएंगे, तब आएंगे। लेकिन, अखिलेश नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा। उन्होंने आगे लिखा- सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना। यह काम अखिलेश ने बिना नागा किया है। अब बंगाल भी जा रहे हैं। अब रैली तो करनी नहीं है। एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे। गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना। राजभर ने कहा- बंगाल में ममता से मुलाकात के जरिए अखिलेश यूपी को संदेश देंगे कि सब EVM की वजह से हो रहा। अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं, ताकि 2027 में जब वे हारे तो EVM पर ठीकरा फोड़ सके। लेकिन, शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है। जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। बता दें कि अखिलेश यादव बुधवार को बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जा रहे हैं। बंगाल के चुनाव नतीजे आने के बाद विपक्षी दल के किसी भी नेता का ये पहला दौरा होगा। बंगाल में भाजपा ने पहली बार 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 सीटें जीत सकी। 15 साल बाद ममता के हाथ से सत्ता चली गई है। मंगलवार को ही जाना चाहते थे अखिलेश, ममता ने आज बुलाया इससे पहले, मंगलवार को कोलकाता में ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बताया था कि अखिलेश ने आज (मंगलवार) आने का अनुरोध किया था, लेकिन मैंने उन्हें अगले दिन यानी कल (बुधवार) आने को कहा। अब एक-एक कर सभी नेता आएंगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी। बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अखिलेश बंगाल चुनाव से रहे दूर, सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे अखिलेश पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से दूर रहे थे। उन्होंने न तो पश्चिम बंगाल में कोई सभा की और न ही वहां गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए वे ममता बनर्जी के पक्ष में बयान देते रहे। सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते रहे। सोमवार को बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश ने X पर तीन पोस्ट किए। केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। जनवरी में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी अखिलेश यादव इससे पहले 27 जनवरी को पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के साथ पश्चिम बंगाल गए थे। तब उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी का साथ देने का वादा किया था। उन्होंने ममता बनर्जी के पक्ष में पार्टी का समर्थन का ऐलान भी किया था और एक भी सीट पर प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया था। अखिलेश बोले- यूपी में PDA की काट भाजपा के पास नहीं इससे पहले, अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा- भाजपा में सब नकली नेताओं का जमघट है। लोकतंत्र में उनका तनिक भी विश्वास नहीं है। उसका काम लूट करना है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं। यूपी में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसीलिए भाजपा बौखलाई हुई है। सपा प्रमुख की मांग- आबादी के हिसाब से मिले महिलाओं को आरक्षण अखिलेश ने कहा- सपा शुरुआत से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में रही है। आधी आबादी को पूरा सम्मान और भागीदारी मिलनी चाहिए। पार्टी आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। भाजपा इस आरक्षण में बस पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। सपा चाहती है कि पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। कार्यकर्ताओं को नसीहत दी- वोटर लिस्ट पर नजर रखें अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यूपी में सपा बदलाव लाने की ताकत रखती है। पार्टी के लिए लोकतंत्र सर्वोपरि है। लोकतंत्र पर समाजवादी पार्टी का 100 प्रतिशत विश्वास है। 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। देश और प्रदेश को बचाने में समाजवादी पार्टी की बड़ी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा- गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। बुनकरों को स्पेशल जोन बनाकर सुविधाएं देंगे। अपनी भाषा और व्यवहार में संयम और संतुलन बनाए रखें। भाजपा के छलकपट से निपटने के लिए हमें हर स्तर पर सजग और सतर्क रहना है। मतदाता सूची पर नजर रखना है, ताकि भाजपाई उसमें हेराफेरी न कर सकें। उन्होंने कहा- गरीबों का साथी बनकर पीडीए को हर तरह से मजबूत करना है। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक अर्थात जो पीड़ित, दुखी और अपमानित है वही पीडीए है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- बंगाल जीत पर राजभर बोले-अखिलेश एसी-पीसी और ट्वीट वाले नेता:2027 में लंदन चले जाएंगे; केशव ने कहा- सियासत अंतिम सांस ले रही पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव ट्वीट, एसी और पीसी के नेता हैं। बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर भी मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। जिस दिन अखिलेश ने ट्वीट कर ममता दीदी के जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन पक्का हो गया था कि वे हारने जा रही हैं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में पहुंचे CM योगी:ड्रोन-ऑल टेरेन वाहन और सर्विलांस सिस्टम का प्रदर्शन
    Next Article
    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूचा, शरीर पर भी गंभीर चोट; परिवार वालों ने लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment