Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता गोलीकांड: 16 दिन बाद भी खुलासा नहीं:16 दिन से घायल का इलाज जारी, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मारे जाने के 16 दिन बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। 20 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से भूपेंद्र सिंह लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। यहां पर भूपेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है भूपेंद्र सिंह की हालत में भी बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने की मांग की है। यह घटना परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास पंचायत के गजराजपुरवा में हुई थी। पुलिस की चार टीमें लगातार इस गोलीकांड की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों में घटना के खुलासे में देरी को लेकर दहशत का माहौल है। परिजनों ने परसपुर थाने में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। परिजनों का यह भी कहना है कि हमारे घर के सीसीटीवी रिकॉर्ड को भी पुलिस टीम ले गई है उसके बाद भी पुलिस टीम खुलासा क्यों नहीं कर रही है। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और सर्विलांस टीमों की मदद भी ली जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह के परिवार को किसी के प्रकार की दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के दाम बढ़ने से बंद हुए स्नैकिंग प्वाइंट्स:मेरठ में समोसा, चाय, चाट की कीमतों में 10-20 रुपए का इजाफा
    Next Article
    ललितपुर में नाली खोदने से इनकार पर युवक की पिटाई:जान से मारने की धमकी, 7 दिन बाद भी आरोपी फरार; SP से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment