Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस के दाम बढ़ने से बंद हुए स्नैकिंग प्वाइंट्स:मेरठ में समोसा, चाय, चाट की कीमतों में 10-20 रुपए का इजाफा

    2 hours ago

    2

    0

    कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों के दामों में बढ़ोतरी और लगातार बनी किल्लत ने शहर के कारोबारियों के काम को प्रभावित किया है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग जैसे व्यवसायों पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। हालात यह हैं कि मिष्ठान भंडार और फास्ट फूड कॉर्नर्स को भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट और कंकरखेड़ा जैसे प्रमुख इलाकों में स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। साकेत क्षेत्र स्थित कैलाश डेरी एंड स्वीट्स के संचालक राजा अग्रवाल बताते हैं कि असली परेशानी गैस के महंगे होने से ज्यादा उसके उपलब्ध न होने की है। उनका कहना है, “सिलिंडर महंगा मिलेगा तो भी ले लेंगे, लेकिन अब मिल ही नहीं रहा। इससे काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने बताया कि पहले स्नैक काउंटर अस्थायी रूप से बंद किया था, लेकिन हालात न सुधरने पर अब उसे पूरी तरह हटा दिया गया है। राजा अग्रवाल के मुताबिक, दुकान पर मिठाई का उत्पादन भी सीमित करना पड़ा है और अब केवल कुछ ही वैरायटी बनाई जा रही हैं। साथ ही पनीर, दूध और दही जैसे मुख्य उत्पादों के दाम भी बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों और सप्लायर्स से बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने ये भी कहा की जरूरत पड़े तो 5000 रुपये का सिलिंडर भी ले लेंगे, लेकिन सीमित सप्लाई सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने पीएनजी कनेक्शन के लिए भी आवेदन किया है, लेकिन उसमें समय लग रहा है। वहीं, गोल मार्केट में ‘ईट आउट’ कैफे के संचालक राजकुमार ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर पर करीब 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा की पहले गैस आसानी से मिल जाती थी, अब मिलने में देरी और कमी दोनों हो रही है। इस स्थिति के चलते उन्होंने अपने कैफे में लगभग सभी आइटम्स के दाम 10% तक बढ़ा दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द ही सप्लाई व्यवस्था सुचारु नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में शहर में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा:आज और कल चरम पर ईटा एक्वारिड्स उल्का वर्षा, रात 2 बजे के बाद सबसे शानदार दृश्य
    Next Article
    भाजपा नेता गोलीकांड: 16 दिन बाद भी खुलासा नहीं:16 दिन से घायल का इलाज जारी, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment