Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री जितिन प्रसाद ने डेबर घाट पुल का किया निरीक्षण:लोगों ने की धीमी गति से काम करने की शिकायत, 299 करोड़ से बन रहा ब्रिज

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार दोपहर करीब 4 बजे तंबौर क्षेत्र में निर्माणाधीन डेबर घाट पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे। मंत्री के आगमन पर ग्राम सुल्तानापुर और रेउसा मोड़ तिराहे पर भाजपा नेता दीपक सिंह दीपू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इसके बाद मंत्री ने अकबरपुर में परियोजना का मानचित्र देखा और मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जितिन प्रसाद ने बताया कि यह क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ और कटान की समस्या से जूझता रहा है। ऐसे में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह पुल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक ने जानकारी दी कि पहले चरण में 1751 मीटर लंबे पुल का निर्माण प्रस्तावित था, जिसमें लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं नदी के दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त 675 मीटर निर्माण का प्रस्ताव है। इस प्रकार कुल 2426 मीटर लंबे पुल का निर्माण लगभग 229 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं तहसील लहरपुर के बसंतापुर और लखनीपुर गांव के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति और मानकहीनता को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने समय से कार्य पूर्ण होने पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता का चारपाई पर मिला शव:शरीर पर चोट के निशान, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 6 पर केस
    Next Article
    मैनपुरी में जलभराव से लोग परेशान:जिलाधिकारी से शिकायत, नाले की सफाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment