Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज स्टेशन पर बिहार का शराब तस्कर गिरफ्तार:10 हजार की अवैध शराब बरामद, ट्रेनों से सप्लाई करता था

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, जीआरपी थाना प्रयागराज और सीआईबी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान 6 मई को दोपहर करीब 12:40 बजे एफओबी-1 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके नीले बैग से कुल 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इनमें 3 बोतल ‘रॉयल स्टैग’ और 12 बोतल ‘8 पीएम’ ब्रांड की 750-750 एमएल की शराब शामिल है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार शाव (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर शाव, निवासी खपरैल चक, थाना परसा, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों के जरिए शराब की तस्करी कर बिहार ले जाता था, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना प्रयागराज में मुकदमा संख्या 178/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे पुलिस का कहना है कि रेलवे परिसर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराधी समाज के लिए कैंसर
    Next Article
    IPL मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाले कैमरे बंद:CCTV के उपकरण चोरी, लखनऊ में सेफ सिटी के तहत लगे थे; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment