Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बीच सड़क 2 गुटों में मारपीट:राजनगर एक्सटेंशन में पहले लात-घूंसे चले, फिर डंडे बरसाए; जान बचाकर 2 युवक सोसाइटी में घुसे

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बीच सड़क पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो रही है। दो युवक जान बचाकर सोसायटी में अंदर घुस जाते हैं। इसके बाद हमलावर 100 मीटर तक भागते हैं। सड़क पर खड़ी गाड़ियों से डंडे निकालकर फिर से पीछा कर हमला करते हैं। तस्वीरों में देखिए मारपीट राजनगर एक्सटेंशन का है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नंदग्राम थाना के राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW सृष्टि सोसायटी के ठीक मुख्य गेट का है। जहां युवकों में बीच सड़क पर मारपीट करते दिख रहे हैं। हमालवरों की संख्या 8 से 10 युवक हैं, जिन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी लगाई। उसके बाद गाड़ियों से उतरकर युवकों को पीटना शुरू कर दिया। जमकर लात-घूंसे चले। सरेआम मारपीट से सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गया। अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बता दें, जिस इलाके में मारपीट हुई, वो वीआईपी इलाका है। यह वीडियो ऊंचाई से किसी बिल्डिंग से बनाकर वायरल की गई है। दोबारा डंडे गाड़ियों से निकाले पहले आधा दर्जन से अधिक युवक गुंडई करते हुए लात-घूंसे बरसाते हैं। उसके बाद भागकर अपनी गाड़ियों की तरफ भागते हैं, वहां गाड़ियों से डंडे निकालते हैं फिर पीछा करते हुए हमला बोलते हैं। जिसमें कई युवक जान बचाकर सोसायटी के अंदर घुस जाते हैं। इस पूरे मामले में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने वीडियो की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पुलिस ने रोकी मनीष-हत्याकांड में न्याय-जुलूस की राहें:एयरपोर्ट-बड़ागांव के रास्ते 10 किमी लॉक, 3 IPS-8 PPS समेत 500 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    लखनऊ में 500 छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की मिली ट्रेनिंग:NCC कैडेट्स को किया गया जागरूक, रेड ब्रिगेड अध्यक्ष ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment