Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में चिंगारी से कबाड़ गोदाम में भीषण आग:जैतपुरा बगवानाला कॉलोनी में हड़कंप, सकरी गलियों ने रोकी दमकल की राह

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के भारत नगर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर आग से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के पीछे एक कबाड़ गोदाम में चिंगारी से भीषण आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ दमकल को फोन किया। सूचना पाकर पहुंची टीम को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सकरी गलियों और घनी आबादी के चलते फायर ब्रिगेड की पहुंच मुश्किल हो गई, जिससे आग आसपास के घरों तक फैल गई। धुएं और तेज़ गर्मी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आग के दौरान कई सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ। मौर्या बस्ती की झुग्गी झोपड़ी खाक हो गई। सभी निवासी बंगाल के रहने वाले हैं और कूड़ा बीनने का करते हैं। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय" अभियान रैली आयोजित:कुलपति ने कंपनियों से सीएसआर फंड से शिक्षा में सहयोग की अपील की
    Next Article
    10वीं में कानपुर की दिशा पांडेय जिला टॉपर:96.83% नंबर मिला, बोलीं- 12 घंटे पढ़ाई की, सोशल मीडिया से दूर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment