Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय" अभियान रैली आयोजित:कुलपति ने कंपनियों से सीएसआर फंड से शिक्षा में सहयोग की अपील की

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के शक्तिनगर में "पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय" अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित इस रैली को कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भ्रमण कर शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक किया। देखें, 3 तस्वीरें… इस दौरान कुलपति प्रोफेसर त्यागी ने कैंपस का निरीक्षण किया और छात्रों, शिक्षकों तथा प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। कुलपति ने बताया कि सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत छात्राओं के लिए बस सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कंपनियों से सीएसआर फंड से शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। भविष्य में छात्रावास सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार की योजना है। विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित की जा चुकी है और जल्द ही स्मार्ट क्लास की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में पल्लवी कौशल बनीं इंटर की टॉपर:94.40% के साथ जिले में पहला स्थान, रिया सिंह और शिवानी यादव भी टॉप-3 में शामिल
    Next Article
    वाराणसी में चिंगारी से कबाड़ गोदाम में भीषण आग:जैतपुरा बगवानाला कॉलोनी में हड़कंप, सकरी गलियों ने रोकी दमकल की राह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment