Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं में कानपुर की दिशा पांडेय जिला टॉपर:96.83% नंबर मिला, बोलीं- 12 घंटे पढ़ाई की, सोशल मीडिया से दूर रही

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम, नौबस्ता की दिशा पांडेय ने 96.83% अंक के साथ जिला टॉप किया। प्रदेश में 6वीं रैंक मिली। इनके कुल 600 में 581 नंबर आए हैं। दिशा पांडेय ने भास्कर से बातचीत में कहा- मैं 5-6 घंटे रेगुलर पढ़ाई करती थी। एग्जाम के समय 10-12 घंटे पढ़ाई करने लगी। आगे मैं IAS बनना चाहती हूं। मां-पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं, उन्हें हर सुख-सुविधा देना चाहती हूं। मैंने सेल्फ स्टडी और स्कूल में पढ़ाई की है। कोचिंग नहीं की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। इसी स्कूल के अनुराग मिश्रा ने कुल 600 में 580 अंक पाकर जिले में दूसरा नंबर प्राप्त किया। प्रदेश में 7वीं रैंक पाई है। इनके 96.67% अंक हैं। इनके अलावा 600 में 578 नंबर के साथ 96.33% पाकर पटेल सरस्वती विद्या मंदिर गांधी ग्राम के राज चौधरी और पारितोष इंटर कॉलेज हंसपुरम नौबस्ता के आलोक शाक्य और अशिकेत सोनकर, राज चौधरी ने जिले में तीसरी और प्रदेश में 9वीं रैंक पाई है।पारितोष इंटर कालेज हंसपुरम नौबस्ता की अंजलि सोनकर ने 96.17% अंक पाकर प्रदेश में 10वीं और जिले में चौथी रैंक पाई है। जिले के टॉपर्स को जानिए- कानपुर में 46159 छात्रों ने दी थी परीक्षा इस साल हाईस्कूल में 46159 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित परीक्षा में 124 परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई है। इस बार मूल्यांकन खत्म होने के 19 दिन के भीतर परिणाम जारी हुआ है। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास, कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करना होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। पहले डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट, बाद में हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में चिंगारी से कबाड़ गोदाम में भीषण आग:जैतपुरा बगवानाला कॉलोनी में हड़कंप, सकरी गलियों ने रोकी दमकल की राह
    Next Article
    यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट: मऊ में ओमजी राय टॉपर:95.20 प्रतिशत अंक मिले, कई छात्रों ने हासिल किए अच्छे नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment