Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 98.53 प्रतिलीटर मिल रहा पेट्रोल:बिगड़ा आम आदमी का बजट,जनता बोली-1 रूपया भी बढ़ने से बिगड़ जाता है माह का बजट

    5 hours ago

    1

    0

    पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत के कारण उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। रसोई गैस, सीएनजी और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ईंधन की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह छह बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। वाराणसी में पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है। जिससे अब यह बढ़कर 98.53 रुपये हो गया है। दिनभर 150 किलोमीटर चलते हैं गाड़ी जारूरी मुकेश कुमार ने कहा - पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का अंदेशा लोगों को पहले से ही होने लगा था। बीते कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचाने की अपील कर रहे थे। जिससे साफ लग रहा था कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है। मुकेश ने कहा प्रधानमंत्री जी की अपील सही है लेकिन हम दिन भर में डेढ़ सौ किलोमीटर चलते हैं इसलिए हमारे लिए गाड़ी काफी आवश्यक है। 1 रूपया भी दाम बढने से बजट बिगड़ रहा कैलाश नाथ यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना लग रही थी। लेकिन अब इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में ₹1 की बढ़ोतरी भी पूरे महीने का बजट बिगाड़ देती है। पहले गैस सिलेंडर महंगा हुआ। फिर दूध के दाम बढ़े और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में आम के बाग में अधेड़ का शव मिला:बहु ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    अलीगढ़ में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:साथा चीनी मिल घोटाले का मुद्दा उठाया, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment