Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में आम के बाग में अधेड़ का शव मिला:बहु ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

    7 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पखरौरा मुस्तफाबाद गांव में एक अधेड़ का शव आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पखरौरा मुस्तफाबाद निवासी 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र महाबीर का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिवार और पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। मृतक की बहू सीता ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुरुवार को गांव के कई लोग उनके घर आए थे और समझौते को लेकर धमकी दे रहे थे। सीता का आरोप है कि आरोपियों ने राजकुमार को घर से बुलाया और अपने साथ ले गए। बाद में बाग में ले जाकर उन्हें कुछ खिलाने-पिलाने के बाद उनकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचने पर राजकुमार औंधे मुंह पड़े मिले। परिजनों का कहना है कि शव पर फांसी जैसे कोई निशान नहीं थे और उन्हें साजिश के तहत मारकर फेंका गया है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव में एक युवती को लेकर विवाद हुआ था, उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे कि यदि लड़का नहीं मिला तो उसके पिता को जान से मार देंगे। गुरुवार शाम आरोपियों की गांव में लगातार आवाजाही भी देखी गई थी। सफीपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनोज पांडे का मंत्री बनने के बाद पहला रायबरेली दौरा:लखनऊ से रवाना हुआ काफिला, 4 दिन योगी कैबिनेट में हुए शामिल, सपा छोड़ थामा दामन
    Next Article
    वाराणसी में 98.53 प्रतिलीटर मिल रहा पेट्रोल:बिगड़ा आम आदमी का बजट,जनता बोली-1 रूपया भी बढ़ने से बिगड़ जाता है माह का बजट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment