Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी की अपील का असर, Bihar में 'No Vehicle Day', CM Samrat Choudhary पैदल पहुंचे दफ्तर

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब बिहार की राजनीति पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी शुक्रवार को वाहन निषेध दिवस मना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय तक 50 मीटर की दूरी पैदल चलकर तय की। बिहार सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश भी अपने आधिकारिक आवास से सचिवालय तक पैदल चलकर गए। उन्होंने लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय की। इसे भी पढ़ें: PM Modi UAE visit Updates: यूएई के एयरस्पेस में घुसते ही F-16 ने किया एस्कॉर्ट, राष्ट्रपति ने की अगवानी, अबूधाबी में PM मोदी का जोरदार स्वागतमुख्यमंत्री की पहल के बाद, आज शुक्रवार को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय के कर्मचारी साइकिल और सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय आए। सामान्य दिनों की तुलना में सचिवालय परिसर के आसपास सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखाई दी, जबकि कई अधिकारी अपने निजी वाहनों से या पैदल चलकर कार्यालय पहुंचते हुए देखे गए। गुरुवार को मुख्यमंत्री पटना से दरभंगा जाते समय तीन वाहनों के साथ हवाई अड्डे पहुंचे। इससे पहले उनके काफिले में 19 वाहन हुआ करते थे। दरभंगा कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। इसे भी पढ़ें: Gautam Adani को अमेरिकी कोर्ट से राहत मिलने की संभावना पर बोले Rahul Gandhi, 'Trade Deal अडानी की रिहाई का समझौता है'निजी और सरकारी कार्यालयों में घर से काम करने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों को अपने वाहनों की संख्या कम करनी चाहिए। सप्ताह में एक दिन वाहन निषेध दिवस घोषित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने के संदेश पर अमल करते हुए बिहार सरकार के खनन-भूविज्ञान और कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार गुरुवार को रेलगाड़ी से गया पहुंचे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बिहार यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ और बिहार पुलिस का एक-एक वाहन तैनात रहेगा। इस संबंध में नित्यानंद के कार्यालय से बिहार सरकार को पत्र लिखा गया है। साथ ही, नित्यानंद राय ने समर्थकों से स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाहनों की संख्या सीमित रखने की अपील की है।माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर लोकसेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय पैदल जाते हुए... pic.twitter.com/lvdZs1We7f— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 15, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    जज ससुर और वकील पति, फिर भी नहीं मिला Twisha Sharma इंसाफ! रसूखदारों के 'दबाव' ने ली घर की बहू की जान! Newlywed Woman Suspicious Death
    Next Article
    Fuel Price Hike पर Kiren Rijiju ने पेश किए आंकड़े, बोले- USA-China से India में कम है असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment