Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की मस्जिद का पाकिस्तानी-राष्ट्रपति के ऑफिस X-अकाउंट से जिक्र:लिखा- मस्जिदों को न तोड़ें, कमेटी बोली- पहले अपनी मस्जिदों की फिक्र करे पाक

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में 1034 ईसवीं में बनी गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे द्वारा ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अब नया मामल सामने आया है। इस प्रकरण में अब पाकिस्तान की इंट्री हो गयी है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के ऑफिस के X अकाउंट से 6 घंटे पहले एक पोस्ट की गई है। जिसमें पूरे भारत और वाराणसी में 1000 साल पुरानी मस्जिद गंज शहीदा को तोड़ने की कार्रवाई को रोकने की मांग की गई है। इस ट्वीट के आने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी एसएम यासीन ने पाकिस्तान को मुंह-तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि - पाकिस्तान पहले अपनी मस्जिदों की हिफाजत करे जहां हमेशा बमबारी होती है और बेगुनाह लोग मारे जाते हैं। गंज शहीदा जैसी मस्जिदों का ध्वस्तीकरण रोके भारत सरकार पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के कार्यालय के एक्स अकाउंट @PresOfPakistan से दोपहर 2 बजे के बाद एक ट्वीट पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में मांग की गयी है कि भारत देश में हो रहे मस्जिदों के ध्वस्तीकरण को रोका जाए। वरना आगे चलकर यह माहौल खराब करेंगे और देश की स्थिति पर इसका असर पड़ेगा। 6 घंटा पहले हुई इस पोस्ट को अभी तक 101K लोग देख चुके हैं और 375 लोगों इसे रीपोस्ट किया है। जानिए क्या लिखा है इस पोस्ट में एक्स अकाउंट में इंग्लिश में पोस्ट की गई है। जिसमें लिखा गया है कि - 'पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत में ऐतिहासिक मुस्लिम धार्मिक स्थलों। जिनमें वाराणसी की 1,000 साल पुरानी मस्जिद गंज शहीदा भी शामिल है; को गिराए जाने और उन्हें दी जा रही धमकियों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने भारत से ऐसी कार्रवाइयों को तुरंत रोकने को कहा और चेतावनी दी कि इससे भारत के टूटने और वहां हमेशा के लिए अराजकता फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने ऐसी कार्रवाइयों को तुरंत रोकने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों व साझा सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करने की अपील की है।' एसएम यासीन की पकिस्तान को दो टूक इस मामले में दैनिक भास्कर ने मस्जिद गंज शहीदा की व्यवस्था देखने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी एसएम यासीन से बात की; उन्होंने बताया - पाकिस्तान को भारत की या हमारी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान पहले अपने देश की मस्जिदों में हो रही बमबारी का मसला हल कराए। देखे की वहां कितने निर्दोष हर 6 महीने में मारे जा रहे हैं। वहां लगातार मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है। पहले वो अपना मामला देखें। हम सरकार और कोर्ट से लड़ने में सक्षम एसएम यासीन ने कहा - हम अपने मामले में खुद सक्षम हैं। हम अपना मामला खुद देखेंगे हमें किसी और की जरूरत नहीं है। भारत सरकार और कोर्ट से हम अपना मामला स्वयं लड़ेंगे। पाकिस्तान को हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान अपनी चिंता करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जनगणना का पहला चरण पूरा:30 जून तक प्रगणक नहीं हटा सकेंगे मोबाइल से एप
    Next Article
    21 रेल डिब्बे ऊपर से गुजरे, बाल-बाल बची महिला, VIDEO:उन्नाव जंक्शन पर आम्रपाली एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली, पटरी पर सिकुड़कर लेटी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment