Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    21 रेल डिब्बे ऊपर से गुजरे, बाल-बाल बची महिला, VIDEO:उन्नाव जंक्शन पर आम्रपाली एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली, पटरी पर सिकुड़कर लेटी रही

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के उन्नाव में एक महिला चलती ट्रेन के नीचे आ गई। पूरी की पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। महिला पटरियों के बीच सिकुड़ कर पड़ी रही। पर बाल–बाल बच गई। सिर्फ कान में एक मामूली खरोंच आई। देर रात महिला अपने पति और बेटे के साथ मध्य प्रदेश स्थित गांव जाने के लिए ट्रेन पकड़ने उन्नाव जंक्शन पहुंची थी। प्लेटफॉर्म नंबर–2 पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पटरियों के बीच आ गिरी। महिला के ऊपर से 21 रेल डिब्बे गुजर गए, पर वह पटियों के बीच सिकुड़कर लेटी रही। सिर्फ कान में मामूली खरोंच आई। ट्रेन के गुजरने के बाद जीआरपी-आरपीएफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में चलती ट्रेन के नीचे पटरियों के बीच महिला लेटे हुए दिख रही है। अब पूरा घटनाक्रम जानिए– मूलरूप से मध्य प्रदेश के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के आमारपाली गांव की रहने वाली रामशिला (48) पिछले कई महीनों से उन्नाव में रह रही है। वह यहां अपने पति गंगाराम, बेटे सागर और भाई जय के साथ अचलगंज में एक ईंट भट्‌ठे पर काम करती है। बेटे सागर ने बताया– शनिवार रात हम लोग अपने गांव वापस जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्नाव स्टेशन पहुंचे थे। आम्रपाली एक्सप्रेस का टिकट लिया था। प्लेटफॉर्म–2 पर रात करीब 12:10 बजे ट्रेन आई। मैं और पिता जी सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। अंतिम में मां चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों पर जा गिरी। 21 कोच ऊपर से गुजरे, पटरियों के बीच पड़ी रही महिला बेटे सागर ने बताया– गिरते समय मां चीखी तो मैं और पिता जी बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए। पर तब तक ट्रेन चल पड़ी। ये तो गनीमत थी कि मां पटरियों के बिलकुल बीचोंबीच लेटी हुई थी। ट्रेन की सभी 21 बोगियां मां के ऊपर से गुजर गईं। GRP-RPF ने पहुंचाया अस्पताल प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ और शोरगुल सुनकर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। देखा कि महिला पटरियों पर सुरक्षित थी। ट्रेन के गुजरने के बाद जीआरपी–आरपीएफ ने महिला को पटरियों के बीच से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया– महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। होश में है। उसके कान में मामूली चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचें: RPF इंस्पेक्टर आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार मीणा ने बताया कि हादसे में महिला को मामूली चोटें आई हैं। आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- 3 रॉटविलर कुत्तों ने महिला को 30 जगह काटा:कानपुर में घसीट-घसीटकर नोचा, लोग बोले- 10 मिनट और लगता तो मार डालते कानपुर में तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 साल की महिला को दौड़ा-दौड़ाकर 30 जगह काटा। उसके पूरे शरीर को बुरी तरह नोच डाला। कुत्तों से बचने के लिए महिला भागकर सड़क पर पहुंची तो कुत्तों ने यहां भी उसे घसीट लिया। महिला कांग्रेस नेता के भाई के घर अपनी सहेली के साथ किसी काम से पहुंची थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की मस्जिद का पाकिस्तानी-राष्ट्रपति के ऑफिस X-अकाउंट से जिक्र:लिखा- मस्जिदों को न तोड़ें, कमेटी बोली- पहले अपनी मस्जिदों की फिक्र करे पाक
    Next Article
    मथुरा में योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया योगासन:योग के फायदे बताए, बोले-लोग अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment