Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने किया योगासन:योग के फायदे बताए, बोले-लोग अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करे

    22 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में जगह-जगह सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। घाटों से लेकर स्टेडियम तक लोगों में योग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जिले का मुख्य कार्यक्रम स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे। वहीं विधायक श्री कांत शर्मा भी योग करते नजर आए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। प्रशासन ने पहले से की थी तैयारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकायों समेत विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम शुरू हो गए। आयोजकों ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। यादव महिला महासभा ने आयोजित की संगोष्ठी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्णा अहिरानी यदुवंशी बृजवासी परिवार एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की ओर से योग शिक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। महिला सभा की प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं योग शिक्षिका विशिष्टा यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है। उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। योग से दूर हो सकती हैं कई बीमारियां संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से कई बीमारियों से बचाव संभव है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में महिला महासभा की पदाधिकारियों और महिलाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 रेल डिब्बे ऊपर से गुजरे, बाल-बाल बची महिला, VIDEO:उन्नाव जंक्शन पर आम्रपाली एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान फिसली, पटरी पर सिकुड़कर लेटी रही
    Next Article
    छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए खून से लिखा पत्र:मेरठ में मौत के 1 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, छात्र बोले- अब आर-पार की लड़ाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment