Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में जनगणना का पहला चरण पूरा:30 जून तक प्रगणक नहीं हटा सकेंगे मोबाइल से एप

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। इस चरण में मकानों के सूचीकरण और मकान गणना का काम किया गया। निर्धारित समय सीमा से चार दिन पहले ही सभी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में गणना पूरी कर ली गई थी। इसके बाद उन मकानों और परिवारों का सर्वे किया गया, जिनकी गणना किसी कारणवश छूट गई थी। प्रशासन ने सभी प्रगणकों को 30 जून तक अपने मोबाइल से जनगणना ऐप डिलीट न करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और बुनियादी संसाधनों से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर फरवरी 2027 में प्रस्तावित दूसरे चरण की जनसंख्या गणना कराई जाएगी। जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने बताया कि जनगणना कार्यालय में आगे की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणकों को 30 जून तक मोबाइल से जनगणना ऐप नहीं हटाना है। इस संबंध में सभी समूहों में लगातार संदेश भी भेजे जा रहे हैं, ताकि कोई भी प्रगणक गलती से ऐप डिलीट न कर दे। उन्होंने बताया कि 20 जून तक ही मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़ों में संशोधन की सुविधा उपलब्ध थी। अब पोर्टल पर किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। जनगणना-2027 देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना है, जिसमें प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी, जिसके लिए पहले चरण के आंकड़े आधार बनेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में घने बादल छाए, गर्मी से राहत:ठंडी हवाएं चलीं, बादल छाने से लोगों ने जताई बारिश होने की संभवना
    Next Article
    वाराणसी की मस्जिद का पाकिस्तानी-राष्ट्रपति के ऑफिस X-अकाउंट से जिक्र:लिखा- मस्जिदों को न तोड़ें, कमेटी बोली- पहले अपनी मस्जिदों की फिक्र करे पाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment