Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी गंगा में इफ्तार करने वाले 8 आरोपियों को जमानत:6 की याचिका पर 18 मई को सुनवाई होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा केस

    16 hours ago

    2

    0

    गंगा नदी में नाव पर बैठकर नानवेज पार्टी करने के 8 आरोपियों को 59 दिन बाद जमानत मिली। बाकी 6 आरोपियों की जमानत अर्जी पर अब सोमवार यानी 18 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला और जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने आरोपियों की जमानत मंजूर की। याची दानिश सैफी, आमिर कैफी और नुरुल इस्लाम की ओर से पहले जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अन्य आरोपियों ने बाद में याचिका दाखिल की थी। सभी 14 आरोपियों की जमानत अर्जी पर अदालत एक साथ सुनवाई कर रही थी। 16 मार्च को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने वाराणसी की कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 मार्च को ही इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद भी इनको एसीपी कोर्ट से जमानत नहीं मिली थी। पुलिस लाइंस में एसीपी कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया था। नाविक का अपहरण कर नाविक को हाईजैक किया था इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी आयोजित करने और मांसाहार का सेवन कर अवशेषों को नदी में फेंकने के मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट में पुलिस ने बताया था कि 15 मार्च को रोजेदारों ने नाविक का अपहरण किया। फिर नाव हाईजैक कर इफ्तार पार्टी की। युवकों ने नाविक को धमकाकर बीच गंगा में नाव चलवाई थी। पार्टी के दौरान भी नाविक ने रोक-टोक की, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके अलावा इस इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो बनाने का मतलब बनारस ही नहीं, देश-दुनिया को नया संदेश देना था। इससे पहले काशी में ऐस रोजा इफ्तार कभी नहीं किया गया। वीडियो रील के बीच में मस्जिद को दिखाकर फिर गंगा को शूट किया गया। इसके बाद नाव पर सजे दस्तरखान को कई एंगल से शूट किया गया। बिरयानी के अलग से वीडियो बनाए, तो खुद को ताकतवर बताने की बात भी सामने आई है। इससे पहले कोर्ट ने 17 अप्रैल को कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामे के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। अब पूरा मामला पढ़िए… काशी में सोमवार (16 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मदनपुरा के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं सभी 14 युवक नाव पर इफ्तार पार्टी के दौरान बिरयानी परोसने वाले सभी युवक मदनपुरा इलाके के ताड़तल्ला के रहने वाले हैं। सभी एक ही खानदान के हैं। बाबू बीड़ी वाले के नाम से मशहूर घराने से कई युवक हैं। इनमें मोहम्मद अव्वल, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद, नूर इस्लाम और मोहम्मद फैजान एक ही घर के रहने वाले हैं। इन सब के साथ एक ही घर के आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, महफूज आलम और नेहाल अफरीदी के अलावा मोहम्मद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, आमिर कैफी, मोहम्मद अनस और दानिश सैफी घाट पहुंचे थे। फिर नाव में इफ्तार पार्टी हुई थी। सभी की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:चिकन बिरयानी परोसी, हिंदू संगठन बोले- हडि्डयां नदी में फेंकीं; 14 गिरफ्तार काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजे की बेटी अनुष्का ने जिले में किया टॉप:बुलंदशहर में बोलीं- पिता की तरह जज बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहती हूं
    Next Article
    हाथरस में युवक की पिटाई से मौत:परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment