Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीजे की बेटी अनुष्का ने जिले में किया टॉप:बुलंदशहर में बोलीं- पिता की तरह जज बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहती हूं

    16 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के एडीजे ओमप्रकाश वर्मा की बेटी अनुष्का वर्मा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जनपद में तीसरा स्थान हासिल करने वाली अनुष्का ने कहा कि वह अपने पिता की तरह जज बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहती हैं। अनुष्का वर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता ओमप्रकाश वर्मा बुलंदशहर में अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) के पद पर तैनात हैं। अपनी सफलता के बाद अनुष्का ने बताया कि उनका सपना अपने पिता की तरह न्यायपालिका का हिस्सा बनना है। वह वंचितों और पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहती हैं। अनुष्का ने अपनी आगे की पढ़ाई की योजना भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह अब एलएलबी की पढ़ाई करेंगी और उसके बाद पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रयास करेंगी। वह अपनी तीनों बहनों में सबसे छोटी हैं। अनुष्का के शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचने पर उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट:मथुरा में 96.99 रुपए पेट्रोल और 90.25 रुपए डीजल बिक रहा, कर्मचारी बोले- कोई दिक्कत नहीं
    Next Article
    वाराणसी गंगा में इफ्तार करने वाले 8 आरोपियों को जमानत:6 की याचिका पर 18 मई को सुनवाई होगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment