Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड कप गोल में मेसी से 2 गोल पीछे एमबाप्पे:6 बार 2+ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी, फ्रांस-नॉर्वे वर्ल्ड कप के नॉकाउट में पहुंचे

    19 hours ago

    1

    0

    फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक मैच में दो या उससे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को इराक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 गोल किए। यह छठी बार है जब एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप के किसी मैच में दो या उससे ज्यादा गोल दागे हैं। इन दो गोलों के साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल गोलों की संख्या 16 हो गई है। उन्होंने जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब एमबाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 18 गोल दर्ज हैं। यानी एमबाप्पे मेसी के रिकॉर्ड से सिर्फ 2 गोल पीछे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) ग्रुप-I के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 (नॉकआउट चरण) में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हरा दिया। फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया ग्रुप-I के मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। फिलाडेल्फिया में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मैच करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बावजूद फ्रांस ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इराक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। 100वें इंटरनेशनल मैच में एमबाप्पे ने दो गोल किए फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच यादगार बना दिया। उन्होंने दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। 14वें मिनट में दिलाई बढ़त फ्रांस ने मैच की शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाए रखा। 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर एमबाप्पे ने 20 गज की दूरी से बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराकी डिफेंस की गलती का उठाया फायदा एमबाप्पे का दूसरा गोल इराकी टीम की चूक का नतीजा रहा। डिफेंडर जैद तहसीन और गोलकीपर अहमद बासिल गोल किक को सही ढंग से क्लियर नहीं कर सके। गेंद उस्मान डेम्बेले के पास पहुंची, जिन्होंने निस्वार्थ खेल दिखाते हुए एमबाप्पे को पास दिया। एमबाप्पे ने आसान फिनिश के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 कर दी। एमबाप्पे गोल्ड बूट की दौड़ में दूसरे नंबर पर इस गोल के साथ एमबाप्पे मौजूदा वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के चार गोल हो चुके हैं और वे गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (5 गोल) से एक गोल पीछे हैं। डेम्बेले का पहला वर्ल्ड कप गोल दूसरे गोल में असिस्ट करने के 12 मिनट बाद डेम्बेले ने खुद भी गोल कर दिया। एक बार फिर माइकल ओलिस ने बेहतरीन पास दिया, जिसे डेम्बेले ने गोल में बदल दिया। यह उनके करियर का पहला विश्व कप गोल रहा। इस गोल के साथ फ्रांस ने 3-0 की बढ़त बना ली, जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। अब नॉर्वे से मुकाबला इस जीत के साथ फ्रांस ने लास्ट-32 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नॉर्वे से होगा। हालांकि फ्रांस पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुका है, इसलिए उस मैच के परिणाम का उसकी क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नॉर्वे लास्ट-32 में पहुंचा, सेनेगल को 3-2 से हराया न्यू जर्सी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I मुकाबले में नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और लास्ट-32 में जगह पक्की कर ली। ग्रुप से फ्रांस भी अगले दौर में पहुंच चुका है। नॉर्वे की जीत के हीरो अर्लिंग हालैंड रहे। उन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। हालैंड टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में 4 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में 5 गोल वाले लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही वे वर्ल्ड कप में नॉर्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। मैच में नॉर्वे को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडरसन ने दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर हालैंड ने गोल कर स्कोर 2-0 किया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन हालैंड ने हाफ वॉली पर शानदार गोल दागकर नॉर्वे को 3-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में सार ने दूसरा गोल जरूर किया, लेकिन सेनेगल हार नहीं टाल सका। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिए नॉर्वे का सामना फ्रांस से होगा। दूसरी ओर, सेनेगल को अगले दौर की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने आखिरी मैच में इराक को बड़े अंतर से हराना होगा। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल:जर्मनी के क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने पहले अपना 17वां गोल दागकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला
    Next Article
    FIFA वर्ल्ड कप में आज रात रोनाल्डो और केन दिखेंगे:पुर्तगाल Vs उज्बेकिस्तान, इंग्लैंड का घाना से मुकाबला; क्रोएशिया-पनामा जीत की तलाश में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment