Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा- अमेरिका से करीबी रिश्ते अब कमजोरी बने

    6 hours ago

    1

    0

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका के साथ करीबी रिश्ते अब उनके देश के लिए कमजोरी बन रहे हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर 10 मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने व्यापार नीति में बड़ा बदलाव किया है और टैरिफ को ग्रेट डिप्रेशन जैसे स्तर तक बढ़ाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया पहले से ज्यादा खतरनाक और बंट गई है इसलिए कनाडा को अपनी नीतियां बदलनी होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहेंगे इसलिए इस भ्रम से बाहर निकलना जरूरी है। कनाडा को नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाना होगा। इसी दिशा में भारत के साथ CEPA ट्रेड समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है। मार्च में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और इस साल के अंत तक डील पूरी होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना:ईरान का शामिल होना तय नहीं; अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा
    Next Article
    अपर्णा यादव और ऋतु शाही से भाजपा नेतृत्व नाराज:10-12 महिलाओं के साथ सपा का झंडा फूंका था, अखिलेश ने कसा था तंज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment